मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग का अब एक महीना पूरा हो चुका है. इस जंग के कारण दुनिया भर में तेल कि किल्लत है. हालांकि फिर भी दोनों पक्ष मानने के लिए तैयार नहीं है. हालांकि इसी बीच अब एक नई खबर आ रही है कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्राउड फंडिंग जुटानी शुरू कर दी है. लेकिन इसके बाद भी ट्रंप शांत नजर नहीं आ रहे हैं.
किए जा रहे दावे के मुताबिक ईरान में अब एसिनेशन कैंप चलाया जा रहा है. इसमें आम नागरिकों से फंड इकट्ठे किए जा रहे है और कहा जा रहा है कि इस फंड को डोनाल्ड ट्रंप को मिटाने वाले को दिया जाएगा. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता है, लेकिन सामने आ रहे इस तरह के रिपोर्ट डराने वाले हैं. आइए इंडिया डेली के इस खास वीडियो में जानते हैं कि इस जंग के बीच ईरान क्या-क्या पैतरे आजमा रहा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप इससे बचने के लिए क्या कर रहे हैं.