'ईरान पूरी तरह से हार चुका है लेकिन मैं...', ट्रंप के नए दावे से मची खलबली; दे डाली ये धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पूरी तरह से हार चुका है. उनका मानना है कि देश एक डील चाहता है. साथ ही उन्होनें एक धमकी भी दी है.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान पूरी तरह से हार हो चुका है और वह समझौता चाहता है. जो उन्हें स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा , 'फर्जी समाचार मीडिया यह रिपोर्ट करने से कतराता है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ कितनी अच्छी तरह से कार्रवाई की है, जो पूरी तरह से पराजित हो चुका है और समझौता चाहता है- लेकिन ऐसा समझौता जिसे मैं स्वीकार नहीं करूंगा!'
15वें दिन जंग जारी
उनकी ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहा युद्ध हवाई हमलों के 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है. देश हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे सीमाओं के पार नागरिक जीवन बाधित हो गया है. अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र पर हमला किया ताजा घटनाक्रम में, अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान के मुख्य तेल केंद्र, खार्ग द्वीप पर हमला किया, जिसके बाद ईरान के सशस्त्र बलों की एकीकृत लड़ाकू कमान ने चेतावनी दी कि देश के तेल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले से क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली सुविधाओं पर जवाबी हमले होंगे.
ईरान की तरह ही, अब वे योजनाएं भी खत्म हो गई हैं.' चूंकि यह संघर्ष ईरान के परमाणु हथियार निर्माण के अमेरिकी विरोध से उपजा है, ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न ही उसके पास अमेरिका, मध्य पूर्व या दुनिया को धमकी देने की क्षमता होगी. उन्होंने कहा, 'ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश के बचे-खुचे हिस्से को बचा लें, जो कि बहुत कम है!'
और पढ़ें
- ईरान ने सऊदी अरब को बनाया निशाना, प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर मिसाइलों की बरसात; अमेरिका के 5 विमान ध्वस्त
- US ने ईरान के 'सबसे अनमोल रत्न' खार्ग द्वीप पर हमला किया...ट्रंप ने की घोषणा; होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दी ये चेतावनी
- गैस संकट ले मिलेगी राहत, ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो LPG जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी अनुमति