menu-icon
India Daily

ईरान के आगे नहीं टिक पाया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अमेरिका ने खुद बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले में अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट मारा गया है. इसके बारे में CENTCOM ने बयान जारी किए हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ईरान के आगे नहीं टिक पाया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अमेरिका ने खुद बताई सच्चाई
Courtesy: X (@intel_nova)

मिडिल ईस्ट में लगातार जंग जारी है. इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, वहीं ईरान भी खाड़ी देशों पर कहर बरपा रहा है. इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को मार गिराया है. जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे है. 

अमेरिका का F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट दुनिया का सबसे अत्याधुनिक 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है. ईरान के इस दावे को अमेरिका के खिलाफ माना जा रहा है . अमेरिका ने भी घटना की पुष्टि की है, हालांकि CENTCOM ने बताया है कि जेट सुरक्षित उतर चुका है. 

IRGC ने क्या कहा?

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने कहा कि F-35 उनके एयरस्पेस में घुसने की कोशिश की था. इसी दौरान हमारे एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल ने उसे निशाना बना लिया. ईरानी मीडिया ने वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में विमान हवा में दिखता है, जिसे निशाने पर लाने की कोशिश की जा रही है. फिर देखते ही देखते पीछे विस्फोट होता है और धुआं का गुब्बार निकलता है.

ईरान ने यहां तक दावा किया है कि जेट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और हो सकता है कि क्रैश हो गया हो. ईरान के इस दावे से उसेक एयर डिफेंस की मजबूती का पता चल रहा है. ईरान द्वारा किए जा रहे इन दावों को लेकर अमेरिकी सैनिकों द्वारा बयान जारी किया गया है. 

CENTCOM ने जारी किया बयान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने बयान जारी करते हुए कहा कि F-35 कॉम्बैट मिशन पर ईरान के ऊपर था. इसी दौरान उस पर हमला हुआ.लेकिन विमान सुरक्षित मध्य पूर्व के अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई. उन्होंने बताया कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित है. अमेरिका ने कहा- घटना की जांच चल रही है. हालांकि उन्होंने ईरान के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि पेंटागन ने पहले कहा था कि ईरान के ऊपर एयर सुपीरियरिटी हासिल है. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच हो रही है. हालांकि कुछ लोगों द्वारा इसे सही भी बताया जा रहा है, लेकिन इंडिया डेली इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा जंग अब कुछ ही समय में अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर जाएगा. इस जंग के कारण पूरे विश्व में उथल-पुथल मची है. खाड़ी देशों पर हो रहे हमले और समुद्री रास्तों के प्रभावित होने से महंगाई तेजी से भाग  रही है. अगर इस युद्ध को जल्द खत्म नहीं किया गया तो खतरा बढ़ सकता है.