Rahul Gandhi

ईरान ने फिर मार गिराया एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान, वीडियो भी किया जारी

मिडिल-ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया गया है. इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक और F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया गया है. ईरान के प्रेस टीवी और IRIB के अनुसार, इस एडवांस स्टील्थ विमान को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक नए एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराया गया है. 

IRGC के खातम अल-अंबिया मुख्यालय ने दावा करते हुए कहा है कि इस एयरक्राफ्ट को उनके हाल ही में तैनात किए गए एयर डिफेंस सिस्टम से निशाना बनाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि विमान के गिरने से एक जबरदस्त धमाका हुआ. ऐसे में यह संभावना कम जताई जा रही है कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकल पाया हो, या फिर झटके से जिंदा बच गया हो. 

मिसाइल से टकराया F-35:

ईरानी मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक मिसाइल बादलों के बीच से उड़ती हुई दिखाई दे रही है और फिर यह F-35 से टकरा जाती है. IRGC ने इस घटना को अपनी नई रक्षा तकनीक के लिए एक बड़ी सफलता बताया और दावा किया कि अब यह अमेरिका के एडवांस स्टील्थ विमानों को भी चुनौती दे सकती है.


इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि वह अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II को मार गिराने वाला पहला देश बन गया है. बता दें कि यह एयरक्राफ्ट अमेरिकी अर्मरी में सबसे महंगे और एडवांस लड़ाकू विमानों में से एक है. F-35 को अमेरिकी वायु सेना की 5वीं जनरेशन की लड़ाकू क्षमताओं की रीढ़ माना जाता है.19 से ज्यादा देश या तो इस विमान का संचालन करते हैं या इसका संचालन करने की योजना बना रहे हैं.

अमेरिकी सेना ने नहीं की दावे की पुष्टि:

हालांकि, अब तक, अमेरिकी सेना ने ईरान के इस दावे की पुष्टि नहीं की है. पिछले कुछ हफ्तों में F-35 विमानों पर ईरानी हमलों की रिपोर्टें बढ़ी हैं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है. इन देशों के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, और दोनों देश मध्य पूर्व में अपने सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं.