मात्र 48 घंटे में पूरी दुनिया को मिलेगी खुशखबरी! ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर आया बड़ा अपडेट
अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं
मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी खूनी जंग को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं और अब ईरान 48 घंटे के भीतर संघर्षविराम को लेकर सहमति दे सकता है.
14 बिंदुओं वाला समझौता तैयार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं वाला समझौता तैयार है. हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है.
समझौते के अहम शर्तें
- सबसे पहले युद्ध खत्म होने की होगी घोषणा.
- दोनों देशों में 30 दिनों तक होगी विस्तार से बातचीत
- बातचीत में होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे होंगे.
- यह बातचीत इस्लामाबाद या जिनेवा जैसे शहरों में हो सकती है.
प्रस्ताव के मुताबिक, ईरान परमाणु कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक सकता है. इसके बदले अमेरिका धीरे-धीरे ईरान पर प्रतिबंध कम करेगा. साथ ही होर्मुज के दोनों तरफ से लगाई गई पाबंदियों में ढील दी जाएगी.
हालांकि सबसे बड़ विवादा परमाणु कार्यक्रम रोकने की अवधि पर है. ईरान इसे 5 साल के लिए रोकने का प्रस्ताव दे चुका है लेकिन अमेरिका चाहता है कि ईरान 20 साल के लिए इसे रोके. माना जा रहा है कि पूरा पेंच इसी मुद्दे पर फंसा है जिसमें बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है जिसमें 12 से 15 साल की अवधि पर बात चल रही है.