Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है. भारतीय समय के हिसाब से करीब सुबह सवा चार बजे के आसपास यह घटना हुई. स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे झटके आए. जानकारी के अनुसार इस भूंकप में दो लोगों की मौत हो गई है.
भूकंप का केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में था. फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर यह भूकंप आया. आसपास के इलाकों में भी तेज कंपन महसूस किया गया. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमों को तैनात किया गया है. सुरक्षा बल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं.
— Imagen_Oaxaca (@Imagen_Oax) August 15, 2026
भूकंप के तुरंत बाद इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. एजेंसी ने लोगों से समुद्र तटों और नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की है. तटीय इलाकों के निवासियों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है. समुद्री लहरों की लगातार निगरानी की जा रही है. अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
— World Updates (@Updatesofwworld) August 15, 2026
इंडोनेशिया 17 हजार से ज्यादा द्वीपों वाला बड़ा द्वीपसमूह है. यह प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है. इसी वजह से यहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा हमेशा बना रहता है. रिंग ऑफ फायर में टेक्टोनिक प्लेटें लगातार टकराती रहती हैं. इससे शक्तिशाली भूकंप अक्सर आते हैं.
सुनामी का खतरा भी यहां अपेक्षाकृत ज्यादा है. स्थानीय प्रशासन सतर्क है और राहत कार्य जारी हैं. बताते चलें कि साल 2000 के बाद से इंडोनेशिया में सबसे खतरनाक भूकंप 2004 में आया था, जब सुमात्रा के तट पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया और उससे आई सुनामी में पूरे इलाके में 2,20,000 लोगों की मौत हो गई.