Indian student murdered in America: अमेरिका के शिकागो से एक क्रूर घटना सामने आई है, जहां कुछ हथियारबंद लोगों ने पेट्रोल पंप पर तेलंगाना के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. तेलंगाना पार्टी बीआरएस के नेता मधुसूदन थाथा के अनुसार, उस व्यक्ति का नाम साई तेजा नुकारापु (22 वर्ष) है, जो पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गया था. वह अपना खर्च चलाने के लिए शिकागो में एक पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम भी करता था.
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाथा ने बताया कि वह व्यक्ति तेलंगाना के खम्मम जिले के पास के एक गांव का रहने वाला था. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि साईं तेजा को पेट्रोल पंप पर गोली मारी गई. हत्या के समय साईं काम पर नहीं था, बल्कि अपने दोस्त की मदद कर रहा था. उस दोस्त ने काम पूरा होने के बाद भी साईं को अपने पास रखा था.
We are shocked and deeply sad at the murder of Indian Student Nukarapu Sai Teja. We demand immediate action against the culprits. Consulate will extend all possible help to the family and friends of the victim @IndianEmbassyUS @MEAIndia
— India in Chicago (@IndiainChicago) November 30, 2024
इस घटना के बाद शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सभी अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने दी प्रक्रिया
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हम भारतीय छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या के बाद से हम बहुत दुखी हैं. हम दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे है. साथ ही पीड़ित के परिजन और दोस्तों (जो अमेरिका में है) की हर संभव मदद करेंगे. शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास के इस पोस्ट का अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने लिखा, "इस खबर से हम बहुत दुखी हैं. हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है."
Deeply grieved at this news. Our Consulate is rendering all possible assistance to the family. https://t.co/6qEY5yHjfx
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 30, 2024
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साईं तेजा भारत में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए थे. जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू कर दिया था. ताकि अपना खर्च चला सकें. लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी.