menu-icon
India Daily

कटोरा लेकर फिर IMF के पास पहुंचा पाकिस्तान, देश की जनता से पीएम शहबाज बोले- आखिरी बार मांग रहा हूं...

Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सामने बेलआउट पैकेज जारी करने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. इस बीच शहबाज सरकार के 100 दिन पूरा होने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंशाअल्लाह यह बेलआउट पैकेज पाकिस्तान के इतिहास का आखिरी पैकेज होगा.

India Daily Live
कटोरा लेकर फिर IMF के पास पहुंचा पाकिस्तान, देश की जनता से पीएम शहबाज बोले- आखिरी बार मांग रहा हूं...
Courtesy: Social Media

Pakistan: पाकिस्तान की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है. कर्ज के सहारे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चलती है. पाक की शहबाज शरीफ सरकार ने देश की जनता से वादा किया है कि  पाकिस्तान की इकॉनमी को खड़ी करेगी. लेकिन ये पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारेगा? ये अपने आप में बड़ा सवाल है. क्योंकि देश को चलाने के लिए उसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के आगे हाथ फैलाना पड़ता है. पाकिस्तान को फिर से विदेशी फंडिंग की जरूरत पड़ गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि IMF से मिलने वाला बेलआउट पैकेज पाकिस्तान के इतिहास का अंतिम राहत पैकेज होगा.      

देश की जनता को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने ये तो बता दिया कि पाकिस्तान एक बार फिर से कटोरा लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास पहुंचा है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईएमएफ पाकिस्तान को 6 से 8 बिलियन का बेलआउट पैकेज दे सकता है.

IMF के कहे अनुसार पाकिस्तान ने बनाई नीति

पाकिस्तान ने इस बार अपनी नीतियां आईएमएफ के अनुसार ही बनाई है. आईएमएफ ने कहा था कि जब पाकिस्तान उसके अनुसार नीतियां बनाएगा तभी वह पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज जारी करेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी किसी देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसी संस्थाएं बेलआउट पैकेज जारी करती हैं ताकि वह देश अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सके. वहीं एक नेशनल लेवल पर भी बेलआउट पैकेज जारी किया जाता है. जब देश के बैंकों की वित्तीय स्थिति खराब होने लगती है तो नेशनल लेवल पर बेलआउट पैकेज जारी किया जाता है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट किया जा सके.      

पीएम शहबाज बोले इंशाअल्लाह यह आखिरी पैकेज होगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की जनता से कहा कि वह अगले पांच सालों में गैर जरूरी खर्चों को कम करके देश के विकास पर फोकस करेंगे. युवाओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की कोशिश करेंगे. नई नीतियां बनाएं जिससे देश को फायदा हो. उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह यह पाकिस्तान के इतिहास का आखिरी बेलआउट पैकेज होने वाला है.

अपनी 100 दिन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि जब से वह सत्ता में आए हैं तब से महंगाई दर 38 फीसदी से कम होकर 12 फीसदी आ चुकी है.