'दोस्त पर हमला चिंताजनक...'डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली तो दुनिया के प्रधानमंत्रियों ने क्या कहा?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक रैली के दौरान गोली लग गई. वे भाषण दे ही रहे थे, तभी उनके कान के पास से सनसनाती हुई एक गोली गुजरी और खून निकल पड़ा. दुनियाभर के नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मैं अपने दोस्त, डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जो बाइडेन, जस्टिन ट्रूडो, एलन मस्क, बेंजामिन नेतन्याहू जैसे नेताओं ने भी हमले की निंदा की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पेन्सिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हुए हमले में बाल-बाल बचे हैं. उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और चेहरा खून से सन गया. डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें घेर लिया और जैसे-तैसे जान बचाई. हमले के बाद उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया और हॉस्पिट में भर्ती कराया गया. ट्रंप खतरे से बाहर हैं. उनका मेडिकल चेकअप हो गया है. गोलीबारी में एक संदिग्ध और हमलावर की मौत हो गई है.
दुनिया ने एक सुर से ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है. राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस हमले की जांच FBI और अमेरिकन पुलिस कर रही है. आइए जानते हैं उन पर हुए हमले पर दुनिया ने क्या कहा है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ' मैं अपने दोस्त और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.'
Also Read
एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने ट्रंप के गोली लगने पर कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा समर्थन करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.'