IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

PoK में आजादी से पहले कितने हिंदू-मुस्लिम रहते थे और अब क्या हैं हाल, यहां जानें पाकिस्तान कैसे करता है इन लोगों पर अत्याचार

PoK Population: पाक अधिकृत कश्मीर की कुल आबादी लगभग 45 लाख है. इसमें 99 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम हैं. हिंदू आबादी 0.5 प्रतिशत से भी कम है और वर्तमान में केवल 500 से 1000 हिंदू ही यहां रह रहे हैं. आजादी के बाद से लगातार पलायन के कारण हिंदू समुदाय लगभग खत्म हो चुका है.

Pinterest
Km Jaya

PoK Population: पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) इन दिनों पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के कारण एक बार फिर चर्चा में है. पाकिस्तानी सेना के खिलाफ PoK के राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है. हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और मामला अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गया है. इस बीच लोगों की दिलचस्पी यहां की जनसांख्यिकी यानी हिंदू और मुस्लिम आबादी पर भी बढ़ गई है.

कितनी है कुल आबादी?

भारत हमेशा से पीओके को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है, लेकिन इस समय यह पाकिस्तान के कब्जे में है. यहां की कुल आबादी लगभग 45 लाख मानी जाती है. जिसमें हिंदू के तुलना में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है.

हिंदू आबादी:

जोशुआ प्रोजेक्ट और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, पीओके में हिंदू आबादी 0.5 प्रतिशत से भी कम है. यानी यहां हिंदू संख्या बेहद कम है. आजादी के समय पीओके में हिंदुओं की संख्या अच्छी-खासी थी, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे और लगातार अत्याचारों के चलते अधिकांश हिंदू पलायन कर गए. जो बचे, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वर्तमान में कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि आज भी यहां 500 से 1000 हिंदू रह रहे हैं.

मुस्लिम आबादी:

पीओके की कुल आबादी में 99 प्रतिशत से अधिक लोग मुस्लिम हैं. यही कारण है कि यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना पूरी तरह मुस्लिम बहुल है.

नाराजगी की क्या है वजह?

पीओके के लोग लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना से नाराज हैं क्योंकि उन्हें वहां वैसा राजनीतिक अधिकार और आजादी नहीं मिलती जैसी पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में नागरिकों को मिलती है. यहां अलग तरह की नीतियां लागू की जाती हैं, जिससे लोगों में असंतोष रहता है. पाकिस्तान इस इलाके का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने के लिए भी करता है. पीओके लगभग 13 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां की असली तस्वीर लगातार विरोध, प्रतिबंध और नाराजगी की है.