कौन हैं अरुण सुब्रमण्यम? जिन्होंने रैपर डिडी को सुनाई 4 साल जेल की सजा


Princy Sharma
04 Oct 2025

डिडी

    भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश अरुण सुब्रमण्यम ने प्रसिद्ध हिप-हॉप मोगुल शॉन 'डिडी' कॉम्स को चार साल से अधिक सजा सुनाई.

क्यों सुनाया यह फैसला?

    यह सजा सेक्स वर्क से जुड़ी दो गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद दी गई. इस फैसले ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

कौन हैं अरुण सुब्रमण्यम?

    अरुण सुब्रमण्यम, जो 45 साल के हैं, अमेरिका के सबसे युवा और इतिहास में पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश हैं, जो न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में नियुक्त किए गए थे. उन्हें 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नियुक्त किया गया था.

पढ़ाई

    अरुण का जन्म 1979 में पिट्सबर्ग में हुआ था. उनके माता-पिता भारतीय आप्रवासी थे. उन्होंने कोलंबिया लॉ स्कूल से 2004 में कानून की डिग्री हासिल की.

करियर की शरूआत

    सुब्रमण्यम ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क के दो संघीय न्यायधीशों के साथ क्लर्क के रूप में की थी. बाद में उन्होंने US सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रुथ बेडर गिन्सबर्ग के chambers में काम किया.

लाइव नेशन

    2007 में, वह Susman Godfrey लॉ फर्म में शामिल हो गए थे. सुब्रमण्यम फिलहाल कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहे हैं, जिनमें लाइव नेशन के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग का एंटीट्रस्ट मुकदमा भी शामिल है.

लियांग वांग

    इसके अलावा, वह न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक के संगीतकार लियांग वांग के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर भी सुनवाई कर रहे हैं.

More Stories