'मेरी एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई, ट्रंप का बयान... ', जेफरी मामले में हिलेरी क्लिंटन का दावा

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने जेफरी एपस्टीन फाइल पर अपना बयान दर्ज करवाया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी उनसे कोई मुलाकात नहीं की है.

X (@MAGAVoice)
Shanu Sharma

एपस्टीन फाइल ने दुनिया में हलचल ला दी है. इस फाइल्स में कई जाने-माने लोगों का नाम सामने आया है. इन नामों में एक नाम अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भी है. हालांकि क्लिंटन ने अमेरिकी हाउस के सांसदों के सामने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है और कहा कि उन्हें इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है.

जेफरी एपस्टीन अभी के समय में एक ऐसा नाम बन चुका है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाह रहा है. हालांकि इसके फाइल्स में दुनिया के कई बड़े नाम शामिल है, जो एक-एक कर के सामने आ रहे हैं. हर एक का पूरा डिटेल्स उसके फाइल्स में मिल रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसे झूठा बताया  है.

ओवरसाइट कमेटी के सामने पेश हुई हिलेरी

हिलेरी इस मामले में अपनी गवाही के लिए अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने पेश हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसा की उन्होंने पहले भी बताया था कि उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं है. उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्हें यह भी याद नहीं कि उनकी कभी मुलाकात भी हुई हो. उन्होंने साफ कहा कि ना उन्होंने कभी भी जेफरी के प्लेन में यात्रा की है और ना ही किसी द्वीप पर या ऑफिस का दौरा की है. हालांकि इस मामले में उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की  गवाही अलग से ली जाएगी.

एपस्टीन फाइल में अब तक कई नाम 

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मामले में गवाही लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में ट्रप से सीधे पूछताछ की जानी चाहिए. जिससे की पीड़ितों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए सके. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी से भी पूछताछ की सलाह दी है.

इस फाइल्स से अब तक कई जाने-माने लोगों का नाम जुड़ चुका है. कई देशों के राजनेताओं से लेकर साइंटिस्ट, एक्टर, प्लेयर और बिजनेसमैन जेफरी के इस घिनौने करतूत का हिस्सा रह चुके हैं. अभी कुछ दिनों से इस फाइल्स में मशहूर साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम जोड़ा जा रहा है. इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है.