US Israel Iran War

'अगर लांघी सीमा तो मचा देंगे तबाही', हिजबुल्लाह ने इजरायल को दे दिया युद्ध लड़ने का खुला चैलेंज

Hezbollah is ready to fight with Israel: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में हिजबुल्लाह की भी एंट्री हो सकती है. वह समय-समय पर इजरायली इलाकों पर रॉकेट दागता आ रहा है. उसने इजरायल को युद्ध का खुला चैलेंज दिया है.

Social Media
India Daily Live

Hezbollah is ready to fight with Israel: इजरायल और हमास युद्ध के बीच चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने साफ कर दिया है कि वह इजरायल से युद्ध करने के लिए तैयार है. अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार लेबनान से ऑपरेट होने वाले हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने कहा है कि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है. अगर इजरायली सेना ने लेबनान बॉर्डर की सीमा को लांघने की कोशिश की तो हम तबाही मचा देंगे.

शेख नईम कासिम ने अलजजीरा के हवाले से कहा कि अगर इजरायल जंग चाहता है तो हम उससे युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं, उनके इस बयान के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह बड़ी कार्रवाई करने की योजना पर काम कर रही है.

हम हाथ पर हाथ रखें नहीं बैठे रहेंगे   

लेबनान से सटे इजरायली क्षेत्र के दौरे पर गए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर कोई हमें नुकसान पहुंचाएगा तो हम उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे. हम हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठे रहेंगे.

इजरायल पर किया ड्रोन अटैक

बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर ड्रोन हमला किया जा रहा है. हिजबुल्लाह ने किर्यत शमोना के अंदर ड्रोन से रॉकेट दागा था. रॉकेट जंगल में गिरा था. जंगल में आग लगने की वजह से वहां के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

एक और हिजबुल्लाह ने इजरायल को युद्ध के लिए खुला चैलेंज दे दिया है. वहीं, दूसरी ओर इजरायल डिफेंस फोर्स के जनरल हर्जी हालेवी ने कहा कि उन्होंने अभी हिजबुल्लाह से सीधे युद्ध लड़ने का फैसला नहीं लिया है. इस पर जल्द फैसला किया जाएगा.

इजरायल पर लगातार हमला कर रहा है हिजबुल्लाह

इजरायली सेना का कहना है कि वो हिजबुल्लाह के हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है. इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह समय-समय पर इजरायल पर हमला करता आ रहा है, जिसमें इजराइल के 10 सैनिकों की मौत हो गई.  इजरायल  ने भी जवाबी कार्रवाई की है. इजरायल  जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह के करीब 376 से अधिक लड़ाकों को मौत के घात उतार दिया है.