Israel Hamas War: सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत हो गई. इस बीच इजरायली सुरक्षा प्राधिकरण ISA की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में हमास लड़ाकों ने कबूल किया है कि उन्हें इजरायल मे भयानक तबाही मचाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. इन निर्देशों में बड़े, बूढ़े, बच्चों और महिलाओं को मारने की स्पष्ट बात कही गई थी.
हमास के आतंकियों ने खुलासा करते हिए कहा कि गाजा में इजरायली बंधकों को लाने वाले लड़ाकों को इनाम दिया जाएगा. इसमें एक अपार्टमेंट और 10000 डॉलर की रकम शामिल थी. इन निर्देशों में बच्चों को किडनैप करने, बुजुर्गों को नुकसान पहुंचाने, हत्या करने जैसे बर्बर इरादे शामिल थे.
हमास के लड़ाकों ने कहा कि उन्हें जितना संभव हो सके उतने लोगों को किडनैप करने का आदेश दिया गया था. लड़ाकों ने बताया कि उनकी क्रूरता इस हद तक पहुंच गई हमने जानवरों तक को नहीं छोड़ा. हमास के एक लड़ाके ने कहा कि उसने एक बंधक के कुत्ते को गोली मारकर हत्या कर दी.
हमास आतंकियों ने एक 15 साल की लड़की के साथ सेल्फी लेने की बात स्वीकार की जिसका अपहरण किया गया था. वे पीड़ितों को मरने के बाद भी गोली मारते हैं. हमास के एक आतंकी ने बताया कि एक शव पर गोली चलाने पर कमांडर ने उसे फटकार लगाई. उसने कहा कि मृतक के ऊपर गोलियां क्यों बर्बाद कर रहे हो?
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास का 50 बंधकों को और छोड़ने का एलान! मगर रखी ये शर्त