'F**k इंडिया,चीन, अमेरिका': नेपाल में जारी मतगणना के बीच बालेन शाह का पुराना पोस्ट वायरल
पिछले साल Gen-Z के नेतृत्व में देश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद देश में यह पहला आम चुनाव हुआ है. इस प्रदर्शन के कारण नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था.
नेपाल में आम चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है. यह चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल देश में Gen-Z के नेतृत्व में बड़े प्रदर्शन हुए थे. इन प्रदर्शनों के कारण उस समय की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था. अब चुनाव के बाद जल्द ही नेपाल में नई सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा जानकारी के अनुसार नई सरकार के गठन से पहले काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह का नाम प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदारों में सबसे ऊपर लिया जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार, बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 35 साल के बालेन शाह खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं. उन्होंने पारंपरिक राजनीति को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा है.
मतगणना के बीच बालेश शाह का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. यह पोस्ट उन्होंने 2025 में फेसबुक पर देर रात डाला था, जिसमें उन्होंने कई राजनीतिक दलों और कुछ देशों पर कड़ी टिप्पणी की थी. बाद में यह पोस्ट हटा दिया गया था, लेकिन अब चुनाव के दौरान यह पोस्ट फिर से वायरल हो गया है.
राजनीतिक दलों और देशों पर तीखी टिप्पणी
उस पोस्ट में उन्होंने नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ अमेरिका, भारत और चीन का भी जिक्र करते हुए नाराजगी जताई थी. इस वजह से उस समय काफी विवाद हुआ था. इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं.
इस पोस्ट को बाद में हटा लिया गया जिसमें लिखा था...
F**k America
F**k India
F**k China
F**k UML
F**k Congress
F**k RSP
F**k RPP
F**k Maobaadi तुम सब भाड़ में जाओ, तुम सब मिलकर भी कुछ नहीं कर सकते. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कई राजनीतिक दलों, नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल, सीपीएन (माओवादी केंद्र), राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और चीन का भी उल्लेख किया था. यही नहीं इससे पहले शाह ने कहा था कि नेपाल की सरकार की सीट, सिंघा दरबार में आग लगा देंगे.
युवाओं के बीच मजबूत पकड़
बालेन शाह को नेपाल के युवा वर्ग का समर्थन मिलने की बात कही जाती है. उनका मानना है कि देश की राजनीति में नई सोच और नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए. पिछले साल हुए युवा प्रदर्शनों के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई पीढ़ी को देश की जिम्मेदारी संभालनी होगी.
इंजीनियर से नेता तक का सफर
बालेन शाह ने नेपाल में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में भारत के कर्नाटक स्थित एक विश्वविद्यालय से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली. राजनीति में आने से पहले वह रैपर भी रहे हैं. उनके कई गानों में नेपाल की राजनीति और व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे. राजनीति से पहले शाह एक रैपर के रूप में काम करते थे, जिनके गाने अक्सर नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते थे. उनका एक सबसे लोकप्रिय गीत 'बलिदान' जो 2019 में रिलीज हुआ था, उसे यूट्यूब पर 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
रोजगार और आर्थिक सुधार पर जोर
पिछले साल उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जॉइन की और उसी के उम्मीदवार के रूप में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आए. उनकी पार्टी चुनाव प्रचार में रोजगार और आर्थिक सुधार को मुख्य मुद्दा बना रही है. पार्टी का कहना है कि वह लाखों नई नौकरियां पैदा करना चाहती है ताकि युवाओं को काम के लिए विदेश न जाना पड़े.
जल्द साफ हो सकती है तस्वीर
मतगणना पूरी होने के बाद यह तय होगा कि नेपाल की अगली सरकार कौन बनाएगा. फिलहाल पूरे देश की नजर चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है.