menu-icon
India Daily

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मेगा प्लान से खत्म होगा हमास का साम्राज्य, जानें कैसे?

France Israel News: इजरायल के एक दिन के दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के खात्मे का एक प्लान इजरायल के सामने पेश किया है.

Shubhank Agnihotri
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मेगा प्लान से खत्म होगा हमास का साम्राज्य, जानें कैसे?

France Israel News: इजरायल के एकदिवसीय दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने हमास हमले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. अपनी इस यात्रा में उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री इसाक हर्जोग, पीएम बेंजामिन और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की. इन सबके बीच मैक्रां ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के खात्मे का भी एक प्लान इजरायल के सामने पेश किया है.


क्या है मैक्रों का प्लान?

समाचार एजेंसी  रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, मैक्रां ने प्रस्ताव दिया कि हमास के आतंकियों को अलग-थलग करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन तैयार किया जाए. उनका प्रस्ताव है कि इराक और सीरिया में आईएस से लड़ने वाला गठबंधन अपना दायरा बढ़ाकर फिलिस्तीन में गाजा के आतंकियों से भी लड़े. मैक्रों ने इस बारे ज्यादा विवरण नहीं दिया है. उनके सलाहाकरों ने कहा कि गठबंधन की भागीदारी का मतलब यह नहीं कि जमीन पर नुकसान हो इसमें खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान भी शामिल हो सकता है.

दया नहीं लेकिन न हो नियमों का उल्लंघन

आईएस का जिक्र करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम हमास के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के लिए तैयार है. हम इसमें हमास के खिलाफ सीरिया और इराक में हो रही लड़ाई में भी हिस्सा ले रहे हैं. संघर्ष के खतरों के प्रति आगाह करने वाले मैक्रों ने कहा हमास के खिलाफ लड़ाई में दया न करने की बात कही है लेकिन इसमें नियमों का उल्लंघन न हो इस बात पर भी जोर दिया है.

बेंजामिन बोले हम साथ खड़े 

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मैक्रां के साथ मीडिया को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्रांस और इजरायल आतंकवाद को एक दुश्मन के तौर पर देखते हैं. बेंजामिन ने मैक्रों के प्रस्ताव पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन ये जरूर कहा कि यह लड़ाई बुराई के खिलाफ और हम इसमें साथ खड़े हैं. 

 

यह भी पढ़ेंः अमीर देशों की नागरिकता लेने में सबसे आगे हैं भारतीय, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा