menu-icon
India Daily

अमीर देशों की नागरिकता लेने में सबसे आगे हैं भारतीय, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

OECD CitizenShip Report: पेरिस इंटरनेशनल माइग्रेश न आउटलुक 2023 ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के लोग अमीर देशों की नागरिकता लेने में शीर्ष पर हैं.

Shubhank Agnihotri
अमीर देशों की नागरिकता लेने में सबसे आगे हैं भारतीय, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

OECD CitizenShip Report:  भारत के लोग दुनिया के सबसे अमीर देशों की नागरिकता लेने में सबसे आगे हैं. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की रिपोर्ट के मुताबिक, माइग्रेशन के मामले में भी भारतीय सबसे आगे हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा और भारत के साथ तनाव के बाद भी बड़ी संख्या में लोग कनाडा प्रवास कर रहे हैं.


मैक्सिको रहा दूसरे स्थान पर

पेरिस इंटरनेशनल माइग्रेश न आउटलुक 2023 ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के लोग अमीर देशों की नागरिकता लेने में शीर्ष पर हैं. 2021 के आंकड़ों के अनुसार, ओसेड देशों में सबसे ज्यादा नागरिकता लेने में भारत पहले पायदान पर है. दूसरे स्थान पर मैक्सिको और तीसरे पायदान पर सीरिया है.

अमेरिका नागरिकता देने में सबसे आगे

रिपोर्ट के मुताबिक ओईसीडी देशों में अमेरिका ने सबसे ज्यादा भारतीय लोगों को नागरिकता दी है. अमेरिका में 63000 से ज्यादा लोगों को नागरिकता मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने 24 हजार भारतीयों को अपना नागरिक बनाया है. 2021 में 21 हजार लोगों ने कनाडा की नागरिकता ली थी. 2021 में ओसेड देशों ने एक लाख तीस हजार लोगों को नागरिकता दी है. चीन के भी 57000 लोगों ने इन देशों की नागरिकता हासिल की है.

क्या है OECD?


आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ( OECD) ने एक अंतर सरकारी निकाय है. इसकी स्थापना 1961 में की गई थी. जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना था. इसके कुल 38 सदस्य देश हैं. उसका मुख्यालय फ्रांस में है. इसके सदस्य सभी सदस्य अमीर देश हैं. इनकी कुल जनसंख्या लगभग 1.38 अरब है.

 

यह भी पढ़ेंः UN में पाक का फिर जहरीला बयान- कश्मीर को गाजा जैसा करार दिया, भारत ने जमकर लगाई लताड़