ईरान के प्लान ने उड़ाई ट्रंप की नींद! अमेरिका पर जहाज से ड्रोन हमले की कर रहा तैयारी; कैलिफोर्निया में बढ़ाई गई सुरक्षा
FBI ने कैलिफोर्निया को अलर्ट जारी किया कि ईरान अमेरिकी पश्चिमी तट के पास जहाज से ड्रोन हमला कर सकता है. यह अमेरिकी हमलों का बदला लेने की योजना है. ट्रंप ने खतरे को नकारा, लेकिन सुरक्षा बढ़ाई गई है.
नई दिल्ली: अमेरिका में अब घरेलू धरती पर ईरान से हमले का साया मंडरा रहा है. फेडरल जांच ब्यूरो (FBI) ने कैलिफोर्निया पुलिस को गुप्त चेतावनी भेजी है कि ईरान पश्चिमी तट के नजदीक किसी जहाज से ड्रोन लॉन्च कर हमला करने की तैयारी में है.
मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है. यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है. ईरान पहले ही जवाबी हमलों में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर वार कर चुका है.
तटीय इलाके में जहाज से ड्रोन हमले की योजना
FBI अलर्ट के मुताबिक फरवरी 2026 की शुरुआत में ईरान ने अमेरिकी तट के पास एक अज्ञात जहाज से ड्रोन (बिना पायलट वाला हवाई वाहन) लॉन्च कर अचानक हमला करने की कोशिश की थी. खुफिया सूत्रों के अनुसार कैलिफोर्निया में किसी अनजान जगह को निशाना बनाने का प्लान था. यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों का सीधा बदला मानी जा रही है.
Also Read
- क्या कई महीनों तक चलने वाला है जंग? पेट्रोलियम रिजर्व से 172 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल निकाल रहा अमेरिका; ट्रंप ने बताई पूरी प्लानिंग
- ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, सैन्य कार्रवाई के विरोध में अधिकतर अमेरिकी! जानें कितने लोग कर रहे सपोर्ट
- राहत देकर आहत करने की चाल? अमेरिका की नई जांच से भारत पर टैरिफ का मंडराया खतरा, ट्रंप ने 16 देशों की उड़ाई नींद!
जानकारी अभी अधूरी
चेतावनी में FBI ने स्पष्ट किया कि उसके पास हमले का सटीक समय, तरीका, ठोस लक्ष्य या इसमें शामिल लोगों की पूरी जानकारी नहीं है. किस शहर या इलाके को मुख्य निशाना बनाया जाएगा, इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया. सिर्फ इतना कहा गया कि खतरा संभावित है और सतर्क रहना जरूरी है.
ट्रंप ने खतरे को नकारा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब इस अलर्ट और अमेरिकी जमीन पर ईरान की संभावित बदले की कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सीधे खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा, 'नहीं, मुझे कोई डर नहीं है.' उनके इस बयान के बावजूद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर रख रहा है.
कैलिफोर्निया में बढ़ाई गई सुरक्षा
अलर्ट मिलते ही कैलिफोर्निया में तटीय इलाकों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान ने ऐसा कोई प्लान बनाया है तो यह अमेरिका के लिए नया और गंभीर खतरा साबित हो सकता है. फिलहाल सभी स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है.