नई दिल्लीः वैगनर आर्मी के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो चुकी है.इसके बाद से रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रिगोझिन ने दो माह पहले रूस के खिलाफ बगावत कर दी थी. इसके बाद से उनके पुतिन और रूसी सेना के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे थे. बुधवार को एक प्लेन क्रैश हादसे में उनकी मौत हो गई. इस प्लेन में उनके अलावा 9 लोग और शामिल थे.
वायरल हो रहा पुतिन का वीडियो
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ग्रुप के मुखिया की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुतिन साफ कहते नजर आ रहे हैं कि वे धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करते. गौरतलब है कि प्रिगोझिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे करीबियों में से एक था.
The one thing I can’t forgive is betrayal.#Prigozhin pic.twitter.com/qYPjxLlp3c
— Saif (@SaifAlThafir1) August 23, 2023
बेलारूस ने किया हस्तक्षेप
बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद प्रिगोझिन ने 24 घंटे में युद्ध को रोकने की बात कही थी. पुतिन ने वैगनर आर्मी चीफ के इस कदम को देशद्रोह करार दिया था. इस विद्रोह के बाद उसे रूस से निकालकर बेलारूस भेज दिया गया था. वहीं उसकी प्राइवेट आर्मी के जवानों को रूसी जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.
मिल सकती है माफी !
पुतिन का यह वीडियो 2018 का है. प्रिगोझिन की मौत के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि उनकी नजरों में कोई माफ करने योग्य व्यक्ति है? इस पर जवाब देते हुए वे कहते हैं बेशक, लेकिन हर कोई नहीं. आगे जब उनसे पूछा गया कि उसको माफ न करने की क्या शर्त है? इसका उत्तर देते हुए वे कहते हैं कि धोखा.
यह भी पढ़ेंः "चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मानवता का ऐतिहासिक क्षण" , यूएन में बोलीं भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज