Elon Musk On Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचाव में स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क उतर आए हैं. मस्क ने कोर्ट के फैसले की आलोचना की है. मस्क ने मैनहट्टन कोर्ट के निर्णय को बड़ा नुकसान बताया है. मस्क ने एक्स पर कहा कि आज अमेरिकी जनता के विश्वास को बहुत बड़ा झटका लगा है. मस्क ने ट्रंप के मामले को छोटा बताया और कहा कि इस मामले को तूल देकर राजनीति से जोड़ा गया. डोनाल्ड ट्रंप को मैनहट्टन कोर्ट ने शुक्रवार को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ संबंधों को लेकर दोषी ठहराया है.
Indeed, great damage was done today to the public’s faith in the American legal system.
— Elon Musk (@elonmusk) May 31, 2024
If a former President can be criminally convicted over such a trivial matter – motivated by politics, rather than justice – then anyone is at risk of a similar fate. https://t.co/zrHCyIZazh
एलन ने एक्स पर कहा कि यदि किसी प्रेसिडेंट को इस तरह के छोटे मामलों में दोषी ठहराया जाता है तो मुझे लगता है यह न्याय से राजनीति से प्रेरित घटना है. इस तरह की घटनाओं से किसी को भी जूझना पड़ सकता है. कोर्ट ने ट्रंप को 34 मामलों में दोषी ठहराया है. कोर्ट ने ट्रंप को बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का भी दोषी पाया है. ने अमेरिका के एकमात्र राष्ट्रपति हैं जिन्हें किसी भी मामले में दोषी ठहराया गया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में दोषी माना है. अदालत ने इसके अलावा उन्हें बिजनेस रिकॉर्ड में धोखाधड़ी करने का भी दोषी माना है. ट्रंप ने पोर्न स्टार को अपने वकील के जरिए पैसे दिए थे, ताकि वह साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में अपना मुंह बंद रखे. मामले की सुनवाई कर रही 12 सदस्यीय ज्यूरी ने उन पर लगे आरोपों को सही पाया है. इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी,जब उनकी सजा पर फैसला आएगा.