Neuralink Chip News: एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. न्यूरालिंक ने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी की मदद से एक लकवाग्रस्त शख्स से कंप्यूटर को नियंत्रित कराया है. शख्स ने विचारों की मदद से कंप्यूटर पर शतरंज भी खेला है. न्यूरालिंक ने इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में नोलैंड अर्बाघ नाम का एक शख्स कंधो के नीचे पूरी तरह से लकवा पीड़ित है. शख्स ने कंपनी के वीडियो में कर्सर को अपने दिमाग से नियंत्रित करने का दावा किया है. नौलैंड का आठ साल पहले एक हादसे में शरीर लकवा से ग्रस्त हो गया था. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मेरा गेम खेलना छूट गया था लेकिन इसकी मदद से वह दोबारा खेल सकते हैं.
न्यूरालिंक को एलन मस्क ने साल 2016 में एक मेडिकल रिसर्च के तौर पर स्थापित किया था. कंपनी का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों का दुनिया के साथ चलने में मदद करना और उनके लिए क्रांतिकारी बदलाव करना है.
— Neuralink (@neuralink) March 20, 2024
न्यूरालिंक तकनीक में संशाधित तरीके से प्रत्यारोपण प्रक्रिया शामिल है. इसमें एक रोबोट दिमाग में धागे जैसा इलेक्ट्रोड डालता है. इस प्रक्रिया के माध्यम से तंत्रिका गतिविधि और कंप्यूटिंग उपकरणों के बीच कनेक्शन स्थापित होता है. नोलैंड ने बताया कि वह न्यूरालिंक का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं. उन्होंने कहा कि वह हर दिन नई चीजें सीख रहे हैं.
न्यूरालिंक डिवाइस सिक्के के आकार की है. इसकी टेस्टिंग जारी है. जानकारों के मुताबिक, यदि यह ट्रायल सफल रहा तो एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस चिप की मदद से अंधे लोग देखने में सक्षम हो सकेंगे, लकवा पीड़ित लोग भी चलने में सक्षम हो सकेंगे.