menu-icon
India Daily

Earthquake News: भूकंप के तेज झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.9 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 दर्ज की गई है.

Shubhank Agnihotri
Earthquake News: भूकंप के तेज झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.9 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 दर्ज की गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इंडोनेशियाई समय के अनुसार, भूकंप के तेज झटके सुबह 10.23 बजे महसूस किये गए. समंदर में उठे इस भूकंप ने सौमलाकी शहर को हिलाकर रख दिया. 

 

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक,भूकंप से अब तक किसी भी तरह के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है. इंडोनेशियाई सरकार ने फिलहाल सुनामी की आशंका से इंकार किया है. 

 

 

 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले पर हमला, हमास के 'हमदर्द' ने दिया था 24 घंटों का अल्टीमेटम