FIFA World Cup 2026 US Israel Iran War

'बहुत शांत और मजबूत नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ', ट्रंप ने भारत के विकास मॉडल की खुलकर की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक बताया है. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है.

ANI
Shanu Sharma

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताया है. 

ट्रंप ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यदि मुझे अभी के दो सबसे प्रमुख वैश्विक नेताओं का नाम लेना हो, तो मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लूंगा. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों और देश की आर्थिक प्रगति की भी प्रशंसा की.

भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना

भारत को कुछ समय पहले तक हेलहोल बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश पिछले कुछ सालों में आर्थिक मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. भारत का विकास ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है, जिसके पिछे देश की  मजबूत नीतियां हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हैं और अनावश्यक संघर्षों से दूर रहने में विश्वास रखते हैं. ट्रंप ने इसे वैश्विक चुनौतियों के दौर में एक समझदारी भरा नेतृत्व मॉडल बताया. 


पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भारत की राजनीति को काफी करीब से देखा है, पहले सरकार बार-बार बदलती रहती थी. ट्रंप ने यह दावा कि भारत में पहले एक या दो साल में या फिर कुछ महीनों में बदल जाती थी. लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार लंबे समय तक स्थिर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लंबे समय तक मजबूत जनसमर्थन मिला है और यह उनकी राजनीतिक क्षमता को दर्शाता है.

पीएम मोदी के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक मजबूत और दृढ़ नेता हैं. वे अपने फैसलों को शांत तरीके से लागू करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बेहद सख्त रुख अपनाने से हिचकते नही हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी को अच्छी तरह जानते हैं और उनके साथ उनके व्यक्तिगत संबंध भी काफी अच्छे रहे हैं. उन्होंने मोदी को एक ऐसे नेता के रूप में पेश किया जो राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मामलों में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.