दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; मासूम बच्ची समेत 3 की मौत और 5 घायल
राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी.
सोनिया विहार: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार तीन साल की एक बच्ची को कोई चोट नहीं आई.
सुबह 5 बजे के करीब हुआ हादसा:
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5:17 बजे पुश्ता नंबर 5 के पास हुई. डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया.
मृतकों में दो अज्ञात पुरुष और एक नवजात बच्ची शामिल हैं. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. घायलों में राजा (32) और राखी (30) की पहचान हुई है. बाकी तीन घायलों की पहचान की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
Also Read
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें:
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने दो दमकल गाड़ियां और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजा. राहत और बचाव कार्य में टीमों ने हिस्सा लिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.