menu-icon
India Daily

तनाव के बीच ट्रंप की बढ़ी चुनौती, अरब देशों से बातचीत पर टिकी नजर

मिडिल ईस्ट में ईरान और हूथी लड़ाकों से जुड़े संघर्ष के बीच अमेरिका की रणनीति भी चर्चा में है. सऊदी अरब की सुरक्षा और ऊर्जा मार्गों पर बढ़ते खतरे के बीच ट्रंप प्रशासन को घरेलू राजनीतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है.

auth-image
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों के नेताओं के साथ बातचीत की तैयारी कर रहे हैं. क्षेत्र में ईरान और उसके सहयोगी माने जाने वाले हूथी लड़ाकों की गतिविधियों ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं. हाल के दिनों में हूथियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष तेज हुआ है, जिससे लाल सागर और ऊर्जा आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई है. यमन में सक्रिय हूथी समूह की गतिविधियां सऊदी अरब के लिए नई सुरक्षा चुनौती बन रही हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, हूथी हमलों से सऊदी ऊर्जा ढांचे और तेल परिवहन मार्गों को भी खतरा पैदा हुआ है. इससे क्षेत्रीय स्थिरता के साथ वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी चिंता बढ़ी है. अमेरिका में कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. ऐसे समय में ट्रंप प्रशासन के सामने एक साथ कई मोर्चे हैं. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते  हैं.