IPL 2026

‘गुडनाइट भाई, बिस्तर पर चलते हैं’, ट्रंप ने मुस्लिम महिला सांसद की शादी पर किया ऐसा दावा; अब हो रहा बवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा की रैली में मुस्लिम सांसद इल्हान ओमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उनकी बोलने की लहजे की नकल उतारी और फिर से उनके भाई से शादी करने का आरोप लगाया.

India Daily
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम उन नेताओं में आता है जो अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर उन्होनें कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी आलोचना हो रही है. फ्लोरिडा में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने सांसद इल्हान उमर को निशाना बनाते हुए उनके एक्सेंट की मजाक उड़ाई और व्यक्तिगत हमले किए. ट्रंप के इन बयानों ने मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों में नाराजगी पैदा कर दी है. उन्होंने पुरानी अफवाहों को दोहराते हुए ओमार पर गंभीर आरोप लगाए. 

ट्रंप का विवादित बयान

रैली में ट्रंप ने इल्हान उमर की बोलने की शैली की नकल उतारी. उन्होंने मंच से कहा कि ओमार ने अपने भाई से शादी की है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है. ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. गुडनाइट भाई, चलो बेड पर सोने चलते हैं.' भीड़ इस पर जोर-जोर से हंस पड़ी.

‘घिनौनी’ कहकर व्यक्तिगत हमला 

ट्रंप ने इल्हान उमर को ‘घिनौनी’ बताते हुए कहा कि उन्हें देखना भी बर्दाश्त नहीं होता. उन्होंने उमर पर पाखंड होने का आरोप लगाया कि वे एक ऐसे देश से आई हैं जहां सबसे खराब हालात हैं, फिर भी अमेरिका को चलाने की सलाह देती हैं. ट्रंप ने सोमालिया को गरीबी, प्रदूषण और अपराध की जगह बताया.

संपत्ति वाले बयान से नया विवाद

ट्रंप ने इल्हान उमर की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पिछले महीने उमर ने अपनी संपत्ति 38 मिलियन डॉलर बताई थी, लेकिन जांच शुरू होते ही वह अचानक 80,000 डॉलर से भी कम हो गई. ट्रंप ने इसे अकाउंटिंग एरर बताकर मजाक उड़ाया और पूरा जीवन धोखाधड़ी वाला बताया.

ट्रंप का सख्त संदेश

रैली के अंत में ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि ऐसे लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए. उन्होंने उमर के संवैधानिक अधिकारों की मांग पर भी नाराजगी जताई. ट्रंप के इन बयानों ने राजनीतिक गलियारों में तीखी बहस छेड़ दी है.

कंजर्वेटिव दावों का पुराना विवाद

ट्रंप का भाई वाली टिप्पणी कंजर्वेटिव गुट के लंबे समय से चले आ रहे दावे पर आधारित है. हालांकि इल्हान उमर इन आरोपों से इनकार करती रही हैं, लेकिन ट्रंप ने रैली में इन्हें दोहराकर विवाद को नया रूप दे दिया है. जिससे लोगों में खासा आक्रोश है.