Retirement Age: सरकारी कर्मचारियों की मौज, सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र कर दी 70 साल
Retirement Age: डेनमार्क ने बड़ा फैसला लिया है और सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 70 साल करने का प्रस्ताव रखा है. इससे पहले अधिकांश देशों में रिटायरमेंट आयु 55-65 साल के बीच होती है. यह बदलाव नए बिल में किया गया है.
Retirement Age: यूरोप का खुशहाल देश डेनमार्क अब अपने सरकारी कर्मचारियों को 70 साल की उम्र में रिटायर करेगा. यह फैसला देश की संसद में पेश किए गए एक अहम बिल के तहत लिया गया है, जो पारित होते ही लागू हो जाएगा. इस फैसले से डेनमार्क की रिटायरमेंट व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी और इसका सीधा असर लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा.
डेनमार्क सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र को देश की जीवन प्रत्याशा (life expectancy) से जोड़ दिया है. 2006 से ही डेनमार्क इस पर काम कर रहा है और हर पांच साल में समीक्षा करता आया है. वर्तमान में रिटायरमेंट की उम्र 67 साल है, जो 2030 तक 68 और 2035 तक 69 साल हो जाएगी. अब 2040 तक यह 70 साल तक पहुंच जाएगी. यह नियम 31 दिसंबर 1970 के बाद जन्मे लोगों पर लागू होगा.
सांसदों की राय बंटी, लेकिन बिल हुआ पारित
यह बिल संसद में पेश किया गया और 21 के मुकाबले 81 मतों से पास हो गया. हालांकि, यह फैसला हर किसी को रास नहीं आया. जहां एक ओर अधिकतर सरकारी कर्मचारी इस फैसले से खुश नजर आए, वहीं दूसरी ओर कुछ आलोचकों ने इसे 'पेंशन बचाने का तरीका' बताया.
श्रमिक संगठनों ने जताई नाराजगी
कई श्रमिक संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया और कहा कि एक उम्र के बाद सभी को परिवार के साथ जीवन का आनंद लेने का अधिकार है. उनका कहना है कि डेस्क पर बैठने वालों और मेहनत करने वालों के लिए रिटायरमेंट एज समान नहीं होनी चाहिए. यह फैसला नई नौकरियों को रोकने का एक तरीका भी माना जा रहा है.
दुनिया के अन्य देशों में कितनी है रिटायरमेंट एज?
- नॉर्वे: 62 से 67 वर्ष
- स्वीडन: 63 वर्ष
- इटली: 67 वर्ष
- बेल्जियम: 60-65 वर्ष
- ब्रिटेन/आयरलैंड: 65 वर्ष
- भारत: 60-65 वर्ष
- चीन: 63 वर्ष
- जापान: 64 वर्ष
- अमेरिका: 62-69 वर्ष (विभागानुसार)
- पाकिस्तान/सऊदी अरब: 60 वर्ष
- बांग्लादेश: 59 वर्ष
और पढ़ें
- Princess Elizabeth Harvard University: ट्रंप के आदेश से बेल्जियम की राजकुमारी का अमेरिकी सपना टूटा, हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर रोक से उथल-पुथल
- बलूचिस्तान में मिला ऐसा खजाना, बदल देगा पाकिस्तान की किस्मत? अमेरिका से लेकर चीन तक सब पड़े पीछे, जानें भारत के लिए कैसे एक मौका
- Tornado Viral Video: बवंडर का ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा होगा आपने, वीडियो देख कर छूट जाएगा हाथ से फोन