menu-icon
India Daily

अपने घर में घिरे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, बॉक्सर से कीव के मेयर बने शख्स ने साधा निशाना

उन्होंने जेलेंस्की पर "अधिनायकवादी" होने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी नीतियों ने कीव को "छापेमारी, पूछताछ और झूठे आपराधिक मामलों" की धमकियों से जकड़ लिया है.

Gyanendra Tiwari
अपने घर में घिरे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, बॉक्सर से कीव के मेयर बने शख्स ने साधा निशाना

यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर और पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर विटाली क्लिट्स्को ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने जेलेंस्की पर "अधिनायकवादी" होने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी नीतियों ने कीव को "छापेमारी, पूछताछ और झूठे आपराधिक मामलों" की धमकियों से जकड़ लिया है.

53 वर्षीय क्लिट्स्को ने द टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने पहले कहा था कि हमारे देश में अधिनायकवाद की बू आ रही है. अब यह बदबू मार रहा है." उन्होंने आरोप लगाया कि जेलेंस्की ने युद्ध के बहाने सैन्य प्रशासन बनाकर चुने हुए मेयरों से सत्ता छीन ली है. क्लिट्स्को ने कहा कि कीव में एक समानांतर सैन्य प्रशासन नियुक्त करने से शहर का विकास रुक गया है.

भ्रष्टाचार के आरोपों का साया

क्लिट्स्को का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी कीव प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) ने "क्लीन सिटी" अभियान के तहत कई गिरफ्तारियां की हैं. क्लिट्स्को के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य की जांच चल रही है. इनमें से कई पर सार्वजनिक जमीन के दुरुपयोग और रिश्वतखोरी के आरोप हैं. एक मामला तो "टॉयलेट लूपहोल" से जुड़ा है, जिसमें पहले पे-पर-यूज टॉयलेट बनाकर फिर उस जमीन पर लग्जरी फ्लैट्स बनाए गए.

क्लिट्स्को का बचाव

क्लिट्स्को ने भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने आठ संदिग्ध अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. उन्होंने बताया, "मेरे पास अकेले इस इमारत में 4,500 कर्मचारी हैं और शहर में कुल मिलाकर 3 लाख कर्मचारी काम करते हैं. भ्रष्टाचार के मामले कभी-कभी सामने आते हैं, लेकिन हम कड़ाई से और जल्दी कार्रवाई करते हैं." उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं.

जेलेंस्की के साथ पुराना विवाद

क्लिट्स्को और जेलेंस्की के बीच तनाव नया नहीं है. दोनों के बीच कई सालों से राजनीतिक टकराव चल रहा है. इस साल फरवरी में, जब शांति वार्ता रुकी थी, क्लिट्स्को ने जेलेंस्की की आलोचना की थी. जवाब में, जेलेंस्की ने तंज कसते हुए कहा, "क्लिट्स्को एक महान एथलीट हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह इतने अच्छे वक्ता भी हैं." क्लिट्स्को का मानना है कि उनकी सेलिब्रिटी छवि उन्हें जेलेंस्की की कार्रवाइयों से बचाती है. उन्होंने कहा, "कई मेयर डराए गए हैं, लेकिन मेरी विश्वव्यापी पहचान मुझे सुरक्षा देती है.