बोत्सवाना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 8 चीते सौंपे; देखें पूरा वीडियो, कूनो में भाई-बहनों के साथ रहेंगे
इस अवसर पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिदोन बोको भी उपस्थित थे. दोनों देशों के वन्यजीव अधिकारियों ने राष्ट्रपतियों को स्थानांतरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी.
नई दिल्ली: बोत्सवाना ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राजकीय यात्रा के दौरान मोकोलोडी नेचर रिजर्व में औपचारिक रूप से आठ चीते भारत को सौंपे. ये चीते, जिनमें वयस्क और उप-वयस्क दोनों शामिल थे, कालाहारी रेगिस्तान के घांजी शहर से रिजर्व में लाए गए थे. आठ चीतों में से दो को सौंपने के कार्यक्रम के तहत एक संगरोध बाड़े में छोड़ दिया गया.
इस अवसर पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिदोन बोको भी उपस्थित थे. दोनों देशों के वन्यजीव अधिकारियों ने राष्ट्रपतियों को स्थानांतरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में बोलते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह उपहार वन्यजीव संरक्षण के लिए बोत्सवाना की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
भारत ने 2022 में चीतों को फिर से लाना शुरू किया, जब आठ को नामीबिया से लाया गया था विभिन्न कारणों से 19 शावकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अब तक 26 शावकों का जन्म हो चुका है.