Bangladesh News: तख्ता पलट होने के बाद बांग्लादेश में हिंदू विरोधी गतिविधियां तेज हो गई हैं. मंगलवार को बांग्लादेश में ISKCON के महंत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद जब बांग्लादेशी हिंदू कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी का विरोध करने उतरे तो पुलिस ने उन पर बुरी तरह लाठियां भांजी.
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता
महंत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु कि रिहाई को लेकर प्रदर्शनकारी चटगांव हाई कोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए पुलिस ने उन पर बेहिसाब लाठियां भांजी. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आवाज करने वाले ग्रेनेड फेंके. पुलिस क लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.
Sound grenades fired, batons charged at #ChinmoyPrabhu's supporters in #Chittagong
Earlier on Tuesday, Chittagong Metropolitan court passed an order to send Chinmoy Prabhu, who is also spokesperson of #Bangladesh Sammilita Sanatani Jagran Manch, to jail after rejecting his bail… pic.twitter.com/l3gSLN0JXK— DD News (@DDNewslive) November 26, 2024Also Read
चिन्मय कृष्ण दास को क्यों किया गया गिरफ्तार
महंत चिन्मय कृष्ण दास को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद चटगांव मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. यहां बड़ी संख्या में चिन्मय प्रभु के समर्थक अपने नेता की रिहाई की मांग को लेकर एकत्र हुए थे. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने अदालत में कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ भी की. इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट काजी शरीफुल इस्लाम ने चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के फर्जी आरोप में राजद्रोह के मामले में जेल भेज दिया.
पुलिस ने समर्थकों पर ग्रेनेड दागे
अदालत के आदेश के तुरंत बाद दोपहर 12:00 बजे उनके अनुयायियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे चिन्मय कृष्ण दास को ले जा रही जेल वैन की आवाजाही बाधित हो गई. बाद में, पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के सदस्यों ने वैन का रास्ता खाली करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर साउंड ग्रेनेड दागे और लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारी चिन्मय कृष्ण की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे. वैन आखिरकार दोपहर करीब 3:00 बजे कोर्ट परिसर से बाहर निकल पाई.