Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'हम पाकिस्तान का निशान मिटा देंगे, भारत बस 93000 बंदूकें और 10...',  BLF कमांडर का वीडियो वायरल

निजार ने कहा कि हमें पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए मिसाइल या परमाणु बम की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते भारत का फर्ज बनता है कि वह हमारी मदद करे.

Sagar Bhardwaj

भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद खराब होते संबंधों के बीच बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने नेता डॉ. अल्लाह निजार का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान का खात्मा करने के लिए भारत से मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि भारत केवल पाकिस्तान से छीनी गईं 93,000 राइफलें और मात्र 10-10 गोलियां हमें दे दे. हम पाकिस्तान को खत्म कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए मिसाइल या परमाणु बम की जरूरत नहीं है.

बता दें कि 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. अपनी हार मानते हुए पाकिस्तान के करीब 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष सरेंडर कर दिया था और अपनी बंदूकें भारत के हवाले कर दी थीं.

पाकिस्तान के खिलाफ जारी बलूचों का संघर्ष
पाकिस्तान का प्रांत बलूचिस्तान पाकिस्तान से अपनी आजादी चाहता है और इसलिए वहां कई गुट लगातार पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. इनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना और सरकार उन पर अत्याचार करती है. निजार ने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, ईरान और अफगानिस्तान को भी उनकी मदद करनी चाहिए. 

आप पर इल्जाम तो लग ही रहा है
कमांडर निजार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार कहता रहा है कि हमें भारत और अफगानिस्तान से मदद मिल ही है. जब वह आप पर इल्जाम लगा ही रहा है तो क्यों नहीं आप खुलकर हमारा समर्थन करते हैं. पड़ोसी देश होने के नाते हमारे जायज संघर्ष में मदद करना आपका फर्ज बनता है.