अमेरिका का दावा, रूस पर 48 घंटों में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला
America Warns Russia of Imminent Attack: रूस में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अगले कुछ घंटों में बड़ा आतंकवादी हमला होने की चेतावनी जारी की है. चेतावनी में अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है.
America Warns Russia of Imminent Attack: अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेकर अलर्ट जारी किया है. अमेरिका ने अपनी चेतावनी में कहा है कि रूस में अगले 48 घंटों के भीतर बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. इस स्थिति में अमेरिकी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें या जल्द से जल्द देश छोड़ दें. रिपोर्ट के अनुसार, रूस में अगले हफ्ते चुनाव होना है. अमेरिका ने इससे पहले यह जानकारी साझा की है.
रूस में स्थित अमेरिकी दूतावास का कहना है कि मॉस्को में चरमपंथी एक बड़े हमले को अंजाम देने की योजना थी. इस पर रूस की सिक्योरिटी सर्विसेज का बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया कि अफगान शाखा की एक सेल द्वारा आराधनालय में गोलीबारी की योजना को विफल किया जा चुका है.
अमेरिकी दूतावास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा कि दूतावास उन रिपोर्टों पर नजर बनाए हुए है जहां चरमपंथियों ने मॉस्को की एक बड़ी सभा को निशाना बनाने का प्लान कर रखा है. हम अपने नागरिकों को 48 घंटों के बीच बड़ी सभाओं से बचने की सलाह देते हैं.
Also Read
अमेरिका द्वारा बयान जारी होने के बाद रूसी फेडरल सर्विसेज की ओर से बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है आतंकवादी समूह द्वारा आराधनालय में होने वाले हमले को विफल कर दिया गया है.