Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

कर्ज लेकर जी रहा है पूरा अमेरिका, क्रेडिट कार्ड और लोन का हिसाब-किताब सुनकर चक्कर आ जाएगा

America Recession Signal: अमेरिका की हालत काफी खराब है और यहां लोग कर्ज में डूबे जा रहे हैं. इससे अमेरिका को रिसेशन का सामना भी करना पड़ सकता है. लोग क्रेडिट कार्ड का बकाया नहीं दे पा रहे हैं जिसका एक बड़ा कारण है क्रेडिट कार्ड के हाई इंटरेस्ट रेट जो कि 28% तक जाते हैं. 

Canva
India Daily Live

America Recession Signal: अमेरिका कर्ज में दबा हुआ है और वहां के लोग क्रेडिट कार्ड लिमिट को खत्म करने वाले हैं. यह एक सीधा संकेत है कि अमेरिका रिसेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है या फिर मंदी की कगार पर पहुंच गया है. हाल ही में फेडरल रिजर्व ने एक लेटेस्ट डाटा शेयर किया है जिसमें पिछले तीन महीनों में दूसरी बार जून में रिवॉल्विंग क्रेडिट में गिरावट देखी गई है. इस बीच, नॉन-रिवॉल्विंग क्रेडिट भी काम धीमा पड़ता नजर आ रहा है. ऐस पिछे एक साल या उससे थोड़े ज्यादा समय से देखा जा रहा है. 

कुल मिलाकर, लोग पहले की तुलना में कम कर्ज ले रहे हैं. कंज्यूमर लोन में 8.9 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है, जो कि 2.1% की मामूली बढ़ोतरी है. अभी, अमेरिकियों पर कंज्यूमर लोन का 5.08 ट्रिलियन डॉलर बकाया है. बता दें कि फेडरल रिजर्व क्रेडिट कार्ड बिल, स्टूडेंट लोन और कार लो जैसे कंज्यूमर लोन को ट्रैक करता है. जितना बकाया बताया गया है उसमें मोर्टेज शामिल नहीं है. अगर इसे शामिल कर लिया जाए तो अमेरिकी डॉमेस्टिक लोन 17.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाता है. 

क्रेडिट कार्ड खर्च में बढ़ोतरी:

इतनी मजबूत अर्थव्यवस्था होने के बाद भी ज्यादा बढ़ोतरी क्रेडिट कार्ड खर्च से हुई है जिसे टिकाऊ नहीं माना जा सकता है. इसी बीच रिसेशन यानी मंदी की खबरें आ रही हैं जिससे लोग और ज्यादा परेशान हैं. इससे यह पता चलता है कि इकोनॉमिकल डेवलपमेंट मुश्किल में पड़ सकता है. इस पूरी स्थिति यह साफ है कि लोग हाई कंज्यूमर लोन और हाई इंटरेस्ट रेट से जूझ रहे हैं.

अमेरिका में अप्रैल में क्रेडिट कार्ड उधारी में गिरावट आई, लेकिन मई में इसमें तेजी देखी गई थी. इसके बाद  जून में फिर से गिरावट आई. लोग अब हाई मोर्टेज दरों के बावजूद, क्रेडिट कार्ड लोन का पेमेंट करने के लिए लोग अपने घर की इक्विटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका एक बड़ा कारण यहा है कि वाहं की क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं. 

क्रेडिट कार्ड लोन में 1.34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज:

भले ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम हो गया है लेकिन अमेरिकियों पर अभी भी क्रेडिट कार्ड लोन में 1.34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है. यह समस्या और भी बदतर होती जा रही है क्योंकि ब्याज दरें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. बता दें कि क्रेडिट कार्ड ब्याज दर अब 20.73% है, जो पिछले साल के रिकॉर्ड हाई 17.87% से ऊपर थी. वहीं, कुछ ब्याज दर 28% तक भी हैं. 

यही कारण है कि अमेरिकी लोग अपने क्रेडिट कार्ड बैलेंस का पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं. पिछले साल इनमें से लगभग 9.1% बैलेंस ओवरड्यू हो गए थे. इसके अलावा कार, स्टूडेंट लोन आदि जैसी महंगी चीजों का उधार 3.4% बढ़कर 3.72 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.