मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर लगभग 30 प्रोजेक्टाइल मिसाइलें दागी है, इजरायल की सेना आईडीएफ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लेबनान की तरफ से बीती रात कई मिसाइलें दागी गई है. लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ये हमला किया. इनमें से अधिकतर मिसाइलें खुले मैदानों में जाकर गिरी, जिससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
वहीं इस हमले के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने मिडिल ईस्ट में गाइडेड मिसाइल सबमरीन की तैनाती करने का आदेश दिया. उन्होंने इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से बात की और उन्हें बताया कि उन्होंने मदद के लिए दो जहाज और एक सबमरीन की तैनाती के आदेश दिए हैं.
बता दें कि बीते महीने ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ही मिडिल ईस्ट की स्थिति ठीक नहीं हैं, यहां लगातार तनाव बढ़ रहा है. हानिया की हत्या में इजरायल का हाथ सामने आया था. वहीं घटना के ठीक एक दिन पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फउद शुकर की हत्या कर दी गई थी. हानिया गाजा में हमास का चीफ था और वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान गया था. जहां उसकी हत्या कर दी गई, हालांकि इजरायल ने इसकी आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी नहीं ली.
מטח לילי לצפון. בתיעוד: כך נראות נפילות בשטחים פתוחים מול המצלמה pic.twitter.com/naQwPkCpXJ
— Itsik Zuarets איציק זוארץ (@Itsik_zuarets) August 11, 2024Also Read
हानिया की हत्या के बाद ईरान ने इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी. इसके बाद से हिजबुल्लाह ने इजरायल को टारगेट करना शुरू कर दिया. इससे पहले ही हिजबुल्लाह ने इजरायल पर करीब 50 रॉकेट दागे थे. हालांकि इजरायल के आयरन डोम ने इस हमले को नाकाम कर दिया था.
ईरान और हिजबुल्लाह की ओर से बदला लिए जाने का ऐलान करने पर मिडिल ईस्ट में बड़े स्तर युद्ध की आशंका बढ़ गई है. वहीं पेंटागन ने आगे की स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती का ऐलान किया है.