menu-icon
India Daily

'वे धमाकों वाले आत्मघाती बेल्ट से लैस थे', अमेरिकी और इराकी सेना ने मार गिराए IS के आतंकी

अमेरिकी सेना ने इराकी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 29 अगस्त को पश्चिमी इराक में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की. इस कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकवादी मारे गए. इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवादियों की हमले की योजना को विफल करना था. सेंट्रल कमांड ने बताया कि आतंकवादी हथियारबंद थे और कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ.

India Daily Live
'वे धमाकों वाले आत्मघाती बेल्ट से लैस थे', अमेरिकी और इराकी सेना ने मार गिराए IS के आतंकी
Courtesy: AP

अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमांड की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, अमेरिकी सेना ने पश्चिमी इराक में एक हमले की योजना बना रहे इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकियों को मार गिराया. केंद्रीय कमांड ने एक बयान में कहा गया कि अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) बलों और इराकी सुरक्षा बलों ने 29 अगस्त की सुबह पश्चिमी इराक में एक संयुक्त कार्रवाई की.

सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि आईएस के आतंकवादी अनबार रेगिस्तान में हुए हमले के दौरान कई हथियारों, हथगोले और विस्फोटक 'आत्मघाती' बेल्ट से लैस थे. इस कार्रवाई का उद्देश्य पूरे क्षेत्र और उससे अलग इराकी नागरिकों, अमेरिकी नागरिकों, सहयोगियों और भागीदारों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने, उन्हें संगठित करने और संचालित करने की इस्लामिक स्टेट समूह की क्षमता को बाधित और कम करना था.

सेंट्रल कमांड ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों के साथ की गई इस कार्रवाई में किसी भी नागरिकों के हताहत होने का कोई संकेत नहीं है. सेंट्रल कमांड के बयान में कहा गया कि ISIS इस क्षेत्र, हमारे सहयोगियों और साथ ही हमारी मातृभूमि के लिए खतरा बना हुआ है. हमारे गठबंधन और इराकी भागीदारों के साथ यूएस सेंटकॉम इन आतंकवादियों का आक्रामक तरीके से पीछा करना जारी रखेगा.

बड़े इलाके पर इस्लामिक स्टेट ने कर लिया कब्जा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने यूनाइटेड किंगडम के आधे आकार के क्षेत्र पर कब्जा जमाया है. कब्जे वाले इलाके के अंदर इस्लामिक स्टेट की ओर से इस्लाम की अपनी कट्टरपंथी विचारधारा को लागू करने की कोशिश की जा रही है. जिसके तहत धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना और धर्मत्याग के आरोपी मुसलमानों को क्रूरता से दंडित करना शामिल है.

इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में 80 से अधिक देशों का एक वैश्विक गठबंधन बनाया गया था. गठबंधन के प्रयासों के परिणामस्वरूप, इस्लामिक स्टेट ने 2017 में इराक और 2019 में सीरिया में अपने क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया. फिलहाल, इस्लामिक स्टेट के आतंकी इराक और सीरिया के बीच स्थित अनबर रेगिस्तान के आसपास मौजूद हैं और यहीं से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में किए गए हमलों की जिम्मेदारी भी लेते हैं.