menu-icon
India Daily

शीतलहर के प्रकोप में अमेरिका, लाखों लोग बिजली बिन कर रहे गुजारा

Cold Wave in America: अमेरिका इन दिनों भयंकर शीतलहर का सामना कर रहा है. यहां की ठंड ऐसी है कि लोग अपने घरों में रहकर भी कांप रहे हैं. बर्फ और सर्द हवा की वजह से लोग बेहाल हैं.

Shubhank Agnihotri
शीतलहर के प्रकोप में अमेरिका, लाखों लोग बिजली बिन कर रहे गुजारा

हाइलाइट्स

  • ओरेगॉन प्रांत में बुरे हालात 
  • बिजली लाइन गिरने से मौत 

Cold Wave in America: अमेरिका इन दिनों भयंकर शीतलहर का सामना कर रहा है. यहां की ठंड ऐसी है कि लोग अपने घरों में रहकर भी कांप रहे हैं. बर्फ और सर्द हवा की वजह से लोग बेहाल हैं. इस दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों के घरों की बिजली गुल है. लाखों लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. 

ओरेगॉन प्रांत में बुरे हालात 

रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ दिनों से ओरेगॉन में बिजली संकट की स्थिति पैदा हुई है. बिजली न होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका का उत्तर-पश्चिमी इलाका शीत लहर से काफी ज्यादा परेशान है. आंकड़ों से पता चला है कि लगभग 110,000 बिजली कटौती के साथ ओरेगॉन सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है.

US
US

बिजली की लाइन गिरने से हुई मौत 

पोर्टलैंड के जनरल इलेक्ट्रिक के मुताबिक, तेज हवा और लगातार बर्फबारी के कारण बिजली सप्लाई करने में परेशानी आ रही है. कंपनी के 1700 से ज्यादा कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. घटना बुधवार की बताई जा रही है जब बिजली लाइन गिरने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस हादसे में एक मासूम बच्चे की जान जरूर बच गई जो कार में मौजूद था.