menu-icon
India Daily

'वेनेजुएला पर कब्जा और ईरान में हमले के बाद भी शांति नहीं', अब क्यूबा को 'हथियाना' चाहते हैं ट्रंप; व्हाइट हाउस से बताया प्लान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला पर कब्जा करने के बाद ईरान के साथ जंग लड़ रहे हैं. हालांकि इसी बीच उन्हें एक बार फिर क्यूबा की याद आई और उन्होंने कहा कि अब वे यहां पर कब्जा चाहते हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'वेनेजुएला पर कब्जा और ईरान में हमले के बाद भी शांति नहीं', अब क्यूबा को 'हथियाना' चाहते हैं ट्रंप; व्हाइट हाउस से बताया प्लान
Courtesy: X (@DrNimoYadav)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला पर कब्जा और ईरान के साथ चल रही जंग के बीच एक नई इच्छा जाहिर की है. उनकी नजर इस बार अपने घर से करीब है, जहां वे सत्ता पर कब्जा करने का प्लान बना रहे हैं. उन्होंने यह बात खुद सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि वह अब क्यूबा के कम्युनिस्ट द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे. यह द्वीप US के नेतृत्व वाले तेल बैन के बाद पूरी तरह से ब्लैकआउट होने के कारण अंधेरे में डूब गया था. वेनेजुएला की तरह अब ट्रंप इसपर भी कब्जा करना चाहते हैं. 

क्या है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस इच्छा को जाहिर करते हुए यह भी कहा कि मुझे यकीन है कि क्यूबा पर क्बजा करने का सम्मान मिलेगा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी न किसी तरह क्यूबा पर कब्जा करेंगे और मुझे लगता है कि यह एक बहुत सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उनके साथ कुछ भी कर सकता हूं. मैं चाहूं तो उन्हें आजाद करवा सकता हूं या फिर उनपर कब्जा कर सकता हूं.

ट्रंप द्वारा क्यूबा पर यह टिप्पणी तेल बैन करने के एक हफ्ते बाद आई है. क्यूबा के कम्युनिस्ट द्वीप पर तेल सप्लाई नहीं होने के कारण सोमवार को देश का बिजली ग्रिड पूरी तरह ठप हो गया. जिसके कारण क्यूबा अंधेरे में है. 96 लाख आबादी वाला यह इलाका ईधन की कमी से जूझ रहा है. 

अंधेरे में डूब गया क्यूबा

क्यूबा के प्रेसिडेंट मिगुएल डियाज कनेल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वॉशिंगटन द्वारा लगाए गए बैन के कारण देश को तीन महीनों से ईंधन की कोई बड़ी खेप नहीं मिली है. ट्रंप प्रशासन द्वारा देश पर आर्थिक दबाव बनाया जा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप, 67 सालों से चल रहे एक-दलीय शासन के बाद वहां राजनीतिक बदलाव लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी US और क्यूबा के बारे में सुनते हुए बिताई है. US यह कब करेगा? अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका अब इस ओर आगे बढ़ेगा. इस साल 3 जनवरी को US ने क्यूबा के सबसे बड़े सहयोगी, वेनेज़ुएला के निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया. जिसके बाद इस द्वीप पर तेल की कमी हो गई और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ.