नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर पार्टी विनाश लेकर आएगी. सतना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस आई, तबाही लाई. कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है. राज्य के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं दिखता. कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है. लोगों को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है. हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है"
#WATCH | PM Modi addresses an election rally in Madhya Pradesh's Satna
— ANI (@ANI) November 9, 2023
"Congress has no roadmap for the development of Madhya Pradesh. The youth of the state sees no future in Congress. The state has faith in the guarantees given by Modi. Har guarantee ki poori hone ki… pic.twitter.com/0DJ0bdZhBz
पीएम मोदी ने राज्य की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा, "आपका एक वोट भ्रष्ट कांग्रेस को एमपी से बाहर कर देगा.अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो मुफ्त राशन और मुफ्त स्वास्थ्य उपचार बंद हो जाएगा. केंद्र में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में BJP सरकार में बाधाएं पैदा की थीं, जिसे काम नहीं करने दिया गया. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था और बीजेपी ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की है. अब सबका विकास का समय है. दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब, हर किसी को उनका अधिकार मिलेगा."
पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले 10 साल में सरकार ने लोगों के लिए चार करोड़ घर बनाए हैं. उन्होंने कहा, “हम राम मंदिर उसी समर्पण भाव से बनाते हैं, जिस समर्पण भाव से हम 4 करोड़ घर बनाते हैं. जिन लोगों को अभी तक घर नहीं मिला है, उन्हें घर मिलेगा. यह उन सभी के लिए मोदी की गारंटी है. कांग्रेस सरकार में यह सारा पैसा कहां गया? यह 2जी घोटाले में गया, यह कोयला घोटाले में गया, यह राष्ट्रमंडल घोटाले में गया लेकिन मैंने इन सभी घोटालों को रोक दिया. 10 सालों में बीजेपी ने 10 लाख करोड़ रुपये गरीबों के खाते में भेजे हैं. कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि आपने एक चौकीदार को सत्ता दे दी. हमने कोरोना काल में मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की. यह योजना दिसंबर में पूरी हो जाएगी. लोगों ने सुझाव पर मैंने फैसला किया कि मैं इस योजना को अगले पांच साल तक चलाऊंगा. इससे सतना जिले के 4 लाख परिवारों की राशन की चिंता खत्म हो जाएगी”
यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस