"हार का गुस्सा सदन में लेकर न आएं", शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी की विपक्ष को नसीहत
Winter Session of Parliament 2023: पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले 3 राज्य में बीजेपी की चुनावी जीत पर कहा कि चुनावी नतीजे बेहद उत्साहित करने वाले हैं. राजनीति गर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है.
Winter Session of Parliament 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजों के बीच आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले 3 राज्य में बीजेपी की चुनावी जीत पर कहा कि चुनावी नतीजे बेहद उत्साहित करने वाले हैं. राजनीति गर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष से आग्रह करता हूं हार का गुस्सा सदन में लेकर न आएं.