menu-icon
India Daily

"हार का गुस्सा सदन में लेकर न आएं", शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी की विपक्ष को नसीहत

Winter Session of Parliament 2023: पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले 3 राज्य में बीजेपी की चुनावी जीत पर कहा कि चुनावी नतीजे बेहद उत्साहित करने वाले हैं. राजनीति गर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है.   

Gyanendra Tiwari

Winter Session of Parliament 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजों के बीच आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले 3 राज्य में बीजेपी की चुनावी जीत पर कहा कि चुनावी नतीजे बेहद उत्साहित करने वाले हैं. राजनीति गर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है.  पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष से आग्रह करता हूं हार का गुस्सा सदन में लेकर न आएं.

 


"हम 10 कदम चलते हैं तो आप 12 कदम का फैसला लेकर आइए"

मैं सभी माननीय सांसदों से आग्रह करना चाह रहा हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं सदन में जो भी बिल रखें जाएं उस पर गहन चर्चा हो. उत्तम से उत्तम सुझाव आएं. और उन सूझावों के द्वारा क्योंकि जब एक सांसद सुझाव देता है तो जमीनी अनुभव का उसमें बहुत ही उत्तम तत्व होता है. लेकिन अगर चर्चा ही नहीं होती है तो देश उससे मिस करता है उन चीजों को. इसलिए मैं फिर से आग्रह करता हूं. और अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं जो विपक्ष में बैठे साथीं हैं ये उनके लिए गोल्डन ऑपरचुनिटी है. इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने की बजाए इस पराजय में से सीखकर के पिछले 9 साल से चलाई गई नकारात्मकता की प्रावत्ति को छोड़कर के इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनके तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा. और उनके लिए एक नया द्वारा खुल सकता है. विपक्ष सकारात्मक विचार लेकर आइए. अगर हम 10 कदम चलते हैं तो आप 12 कदम का फैसला लेकर आइए. हर किसी का भविष्य उज्जवल है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है.  

 पीएम मोदी ने कहा-  "मैं लगातार सत्र के प्रारंभ में विपक्ष के साथियों के साथ हमारा विचार-विमर्श होता है. हम उनसे चर्चा करते हैं. मिलकर के भी सबके सहयोग के लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं. आग्रह करते हैं. इस बार भी इस प्रकार की सारी प्रक्रिया कर ली गई हैं. मैं ये सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र का ये मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए विकसित भारत की नींव को अधिक बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच है."

पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर कहा, "जब गुड गवर्नेंस होता है, पूर्णत: जनसमर्थन होता है तो जनविरोधी शब्द ये गलत हो जाता है. इतने उत्तम जनादेश के बाद आज हम संसद के इस नए मंदिर में मिल रहे हैं. इस बार लंबे समय तक कार्य करने का अवसर मिलेगा."

सांसद शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने नए संसद भवन पहुंच रहें हैं.

 

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शीतकालीन सत्र शुरू होने को लेकर कहा, 'यह शीतकालीन सत्र का पहला दिन है. अगर विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा चाहता है तो वे नोटिस दे सकते हैं. लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति जो भी मुद्दे तय करेंगे, सरकार उन सभी पर चर्चा के लिए तैयार है."