हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है कि बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. कंगना रनौत ने पत्रकार से ये पूछ लिया कि उन्होंने ऐसा क्या किया है कि वे लोकसभा में नेता विपक्ष हो जाएं. इसके जवाब में पत्रकार ने तपाक से कहा कि 99 सीटें. कंगना जवाब सुनकर झेंप गईं और खुद ही कहने लगीं कि अगर आपको ऐसे बात करनी है तो इसका कोई जवाब हो ही नहीं सकता है.
कंगना राहुल गांधी पर सवाल खड़े करके खुद ही फंस गई हैं. लोगों ने उन्हें जमकर सुना दिया. कुछ लोगों ने कहा कि कंगना के पास कोई जानकारी ही नहीं हैं, कुछ लोगों ने कहा कि वे केवल कठपुतली हैं, कुछ भी बोल देती हैं. एक यूजर ने लिखा कि कंगना कितना बकवास करती हैं. एक यूजर ने लिखा कि कंगना बोलेंगी, चाहे कुछ पता हो या न हो.
सांसद कंगना, पत्रकार मानक गुप्ता से सवाल पूछती हैं, नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए उन्होंने किया गया है. क्या आप मुझे बता सकते हैं. मानक गुप्ता ने जवाब में कहा कि उन्होंने 99 सीटें हासिल की हैं. कंगना ने चिढ़ने के अंदाज में कहा कि ठीक है अगर आपको ऐसी बात करनी है तो फिर उसका कोई जवाब नहीं हो सकता. आज उन्हें जो मौका मिला है, वह किस आधार पर मिला है? क्या पार्टी में कोई वरिष्ठ नेता नहीं है जो इस पद की उम्मीद या हकदार हो?'
एक यूजर ने एंकर का मीम बनाने हुए लिखा कि ये तो चौथी फेल से भी अनपढ़ है. एक यूजर ने लिखा कि पत्रकार को सहने के लिए मेडल चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि आप इन्हें फालतू में अहमियत दे रहे हैं, यही वे चाहती हैं. आप उनका एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कंगना के पास कोई आईक्यू नहीं है. एक यूजर ने लिखा है कि फेक न्यूज का एजेंडा चलाती हैं कंगना. एक यूजर ने लिखा कि अब तो लग रहा है कि मनोज तिवारी का करियर ही खतरे में आ गया है. एक यूजर ने लिखा कि टोका टाकी न करो, वह केवल इंटरव्यू देने आई थी.