मोदी सरकार में कितने सहयोगी भागीदार? जानें किस पार्टी के किस नेता को कैबिनेट में मिली जगह
NDA Allies Minister: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली. इस बार एनडीए में शामिल सहयोगी दलों की भागीदार ज्यादा है.
NDA Allies Minister: पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम मोदी के साथ शपथ समारोह में सहयोगी दलों के नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली.
इस बार एनडीए में शामिल सहयोगी दलों को कैबिनेट में प्रमुखता से जगह दी गई है. आइए जानते हैं कि एनडीए में बीजेपी के अलावा अन्य सहयोगी दलों में से किसने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है.
एनडीए के सहयोगी दलों के किस नेता ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद चुने गए जेडीएस के एच० डी० कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वो कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं. पीएम मोदी की 3.0 सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
Also Read
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वह बिहार के गया से सांसद चुने गए हैं. HAM को लोकसभा चुनाव में उन्हें 1 सीट मिली थी. जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं. बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.
JDU के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं. बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं. वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
टीडीपी के सांसद राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. 36 साल के राममोहन सबसे युवा मंत्री हैं. वह एमबीए होल्डर हैं. राममोहन, चंद्रबाबू नायडू के बेहद खास बताए जाते हैं.
चिराग पासवान ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष हैं. उन्होंने हाजीपुर लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीता है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र हैं.
कितने कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
1. नरेंद्र मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतारमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतन राम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्बानंद सोनोवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल उरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. गंगापुरम किशन रेड्डी
30.चिराग पासवान
31. सी आर पाटिल