IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

4 बार के विधायक, कानून की डिग्री, आखिर कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी?

भाजपा नेता और क्योंझर सीट से विधानसभा का चुनाव जीते मोहन चरण माझी ओडिशा के नए सीएम होंगे. इसी के साथ ओडिशा में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. माझी इससे पहले तीन बार क्योंझर सीट से चुनाव जीत चुके हैं. आदिवासी समुदाय से आने वाले माझी को संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है.

social media
India Daily Live

About Odisha CM Mohan Charan Manjhi: नवीन पटनायक का 24 साल का शासन खत्म होने के बाद ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल की बैठक में माझी को विधायक दल का नेता चुना गया. बता दें कि मोहन चरण माझी ने क्योंझर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेडी के मीना माझी को करीब 87,815 वोटों के अंतर से हराया था. मोहन माझी 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. माझी ओडिशा के 15वें सीएम होंगे.

कौन हैं मोहन माझी
53 वर्षीय मोहन माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं. माझी पहली बार 2000 में क्योंझर सीट से विधायक बने थे. इसके बाद उन्होंने 2004, 2019 और अब एक बार फिर से क्योंझर सीट से ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चार बार के विधायक रहे माझी को सामाजिक सेवा और संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है.

शैक्षिक योग्यता

माझी की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने ढेनकनाल लॉ कॉलेज से LLB की पढ़ाई की है.

संपत्ति
विधानसभा चुनाव के दौरान मोहन चरण माझी द्वारा दायर किए गए हलफनामे के अनुसार, 2022-23 में उनकी कुल आय 425340 रुपए थी, 2023-24 में 420600 रुपये और  2024-25 में कुल 422370 रुपये थी.  उनकी कुल संपत्ति 2.88 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 64 लाख रुपये है. उनका खुद का मुख्य व्यवसाय खेती है. इसके अलावा उनकी खुद की पेंशन, पत्नी का कारोबार और पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप भी है.

प्रभाती परीदा और केवी सिंह देव होंगे डिप्टी सीएम

प्रभाती परीदा और केवी सिंह देव को ओडिशा का डिप्टी सीएम बनाया गया है. प्रभाती परीदा ने निमापारा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था. उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) के दिलीप कुमार नायक को 4,588 वोटों के अंतर से हराया था. केवी सिंह पटनागढ़ के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पहले उन्हें ओडिशा के सीएम पद की रेस का अहम दावेदार माना जा रहा था. 67 वर्षीय सिंह छठी बार पटनागढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं. उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा-बीजेपी गठबंधन की सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया. वह 2013 से 2016 तक ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे.