दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात बच्चों के एक अस्पताल में लगी भीषण आग में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशु थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी थी. दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 304 ए (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत एफआईआर दर्ज की है. वह फिलहाल फरार है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सातों पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये तथा घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है. इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.
The fire tragedy at a hospital in Delhi is heart-rending. My thoughts are with the bereaved families in this incredibly difficult time. I pray that those injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2024Also Read
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में आग लगने की घटना को दिल दहला देने वाला बताया और कहा कि "घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का… https://t.co/eJuj2y9b1w
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2024
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस त्रासदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लापरवाह या किसी भी गलत कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों के लिए सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी. बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली है. मैंने सचिव (स्वास्थ्य) से वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
#WATCH | Fire incident at a New Born Baby Care Hospital in Vivek Vihar | Delhi Health Minister Saurabh Bharadwaj says, "...12 of the newborn babies were rescued but, unfortunately, 6 of them died due to suffocation, one more child is in critical condition. I tried calling the… pic.twitter.com/obHQq1cSnE
— ANI (@ANI) May 26, 2024
इस हादसे के लिए बीजेपी के नेता दिल्ली की सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा इस पूरे हादसे के लिए दिल्ली सरकार का भ्रष्ट प्रशासन जिम्मेदार है और ये पहली बार नहीं है कि ऐसी घटना हुई है. हर बार वो जांच की बात करते हैं, कार्रवाई की बात करते हैं.
#WATCH | New Born Baby Care Hospital fire | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "The corrupt administration of Delhi government is responsible for this entire accident, and this is not the first time such incident has taken place...Every time they talk about the… pic.twitter.com/vDToanModB
— ANI (@ANI) May 26, 2024
विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली बहुत दर्द में है, बहुत परेशानी में है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को दर्द और आंसुओं का पहाड़ बना दिया है. इसका जिम्मेदार कौन है? कल की घटना दिल दहला देने वाली है. आग लगने का सिलसिला जारी है.
#WATCH | Delhi: On the fire incident at New Born Baby Care Hospital in Vivek Vihar, BJP MP Manoj Tiwari says, "Delhi is in a lot of pain, in a lot of trouble. Arvind Kejriwal has made Delhi a mountain of pain and tears.... Who is responsible for this? Yesterday's incident is… pic.twitter.com/VWCDblzujn
— ANI (@ANI) May 26, 2024
दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने मुख्य सचिव से जांच कराने को कहा है. साथ ही सीपी को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.