5-6 साल से संपर्क, नबाव सिंह यादव से फिजिकल रिलेशन, क्या है कन्नौज रेप केस पीड़िता की बुआ की कहानी

कन्नौज रेप केस में पुलिस ने लड़की की बुआ को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की बुआ 7 दिन से फरार थी. 10 दिन पहले पुलिस ने रेप के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था. शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि पीड़िता की बुआ आरोपी नवाब सिंह से करीब पांच साल से संपर्क में थी. इन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन था.

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस हिरासत में है. वह फिलहाल जेल में है. अब आज पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी अरेस्ट कर लिया है. आरोप है कि जब नवाब सिंह ने यादव ने घटना को अंजाम दिया है, उस समय पीड़िता की बुआ कमरे के बाहर मौजूद थी, पीड़िता के आवाज लगाने पर भी उसने इग्नोर किया. दरअसल 11 अगस्त की रात कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अपने कॉलेज परिसर में नाबालिग के साथ रेप किया था. इस मामले में पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया गया था. वह फरार चल रही थी. पीड़िता की बुआ को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. यहां शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है.

पुलिस ने पीड़िता की बुआ से उसके मायके रामपुर बिनौरा गांव जाते समय बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार की गई पीड़िता की बुआ आरोपी नवाब सिंह से करीब पांच साल से संपर्क में थी. इन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन था.

क्या है कन्नौज रेप केस पीड़िती की बुआ की कहानी?

पूछताछ में महिला ने बताया कि जब पीड़िता मेडिकल के लिए गई थी तो उस समय आरोपी नवाब सिंह यादव के भाई की तरफ से बयान न दर्ज कराने को लेकर लालच दिया था और कुछ नाम बोलने के लिए कहा गया था. जिससे जांच को डायवर्ट की जा सके.पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग रेप पीड़िता की बुआ  ने बताया कि 11 अगस्त की रात नवाब सिंह यादव ने उसे फोन कर बुलाया था. तब वह उस समय लखनऊ में थी. उसने फोन पर बताया कि उसके साथ भतीजी भी है. तभी उसे बुलाया, इसके बाद रात में नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंची थी.

नवाब सिंह यादव अरेस्ट

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना के बाद लड़की ने 112 नंबर डायल कर मामले की जानकारी दी.इसके बाद 112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपी नवाब सिंह यादव को अरेस्ट कर लिया गया गया था.  

रेप की पुष्टि

बता दें कि किसी निजी शिक्षण संस्थान चलाने वाले और पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर नौकरी दिलाने के बहावे नाबालिग से रेप का आरोप है. नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को डीएनए सैंपल लिया था. डॉक्टरों की टीम के साथ पुलिस सैंपल लेने जिला जेल पहुंची थी. पीड़िता ने अपने माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई थी, जिसमें रेप की पुष्टि हुई. लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में रेप की बात कही थी.