menu-icon
India Daily

Independence Day 2024: 'नए कानून ने बदली न्याय की छवि', 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए राष्ट्र के के संपूर्ण गौरव प्राप्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र एक बार फिर से संपूर्ण गौरव प्राप्त करेगा.

India Daily Live
Independence Day 2024: 'नए कानून ने बदली न्याय की छवि', 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
Courtesy: Social Media

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह समय दूर नहीं जब हमारा राष्ट्र एक बार फिर से गौरव प्राप्त करेगा. उन्होंने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुखदेव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. राष्ट्रपति ने कहा कि हम उस परंपरा का हिस्सा हैं जो स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और उन भावी पीढ़ियों की आकांक्षाओं को एक कड़ी में पिरोती है जो आने वाले वर्षों में हमारे राष्ट्र को अपना सम्पूर्ण गौरव पुनः प्राप्त करते हुए देखेंगी.

देश को संबोधित करते हउए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा - 14 अगस्त को, हमारा देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को मना रहा है. आज का दिन विभाजन की भयावहता को याद करने का दिन है. इस दिन हमारे महान राष्ट्र का विभाजन हुआ था तो लाखों लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ा था. लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी 

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा? 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-  "आजादी का दिवस मनाने से एक दिन पहले, हम उस अभूतपूर्व मानवीय त्रासदी को याद करते हैं और उन परिवारों के साथ एक-जुट होकर खड़े होते हैं जो 14 अगस्त 1947 को छिन्न-भिन्न कर दिए गए थे."

पेरिस ओलंपिक पर बात: अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा- "हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय दल ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मैं सभी खिलाड़ियों की निष्ठा और परिश्रम की सराहना करती हूं. देश को प्रदर्शित करने वाले खिलाड़ियों ने युवाओं में प्रेरणा का संचार किया है. क्रिकेट में भारत ने टी-20 विश्व कप जीता. शतरंज में विलक्षण प्रतिभा वाले युवा खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित करने का काम किया. बैडमिंटन, टेनिस और अन्य खेलों में हमारे युवा खिलाड़ी विश्व मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं. हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धियों अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का काम कर रही हैं."

इतिहास पर बात: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- "इतिहास की इस श्रृंखला की एक कड़ी होने का बोध हमारे अंदर विनम्रता का संचार पैदा करता है.  यह बोध हमें उन दिनों की याद दिलाता है जब हमारा देश, विदेशी शासन के शासनकाल में था.  राष्ट्र-भक्ति और वीरता से ओत-प्रोत देश प्रेमियों ने अनेक जोखिम उठाए और सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजाद कराया."