menu-icon
India Daily

रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! बांद्रा के गरीब नगर में सैकड़ों झुग्गियां ध्वस्त; VIDEO

मुंबई के बांद्रा में तोड़-फोड़ अभियान शुरू कर दिया गया है. यहां के गरीब नगर में 5 दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा. बता दें कि यह अभियान तब शुरू किया गया है, जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने वेस्टर्न रेलवे (WR) को इस इलाके में बनी सभी अवैध इमारतों को हटाने की इजाजत दी है.

Shilpa Shrivastava
रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! बांद्रा के गरीब नगर में सैकड़ों झुग्गियां ध्वस्त; VIDEO
Courtesy: ANI X

बांद्रा: मुंबई के बांद्रा में तोड़-फोड़ अभियान शुरू कर दिया गया है. यहां के गरीब नगर में 5 दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा. बता दें कि यह अभियान तब शुरू किया गया है, जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने वेस्टर्न रेलवे (WR) को इस इलाके में बनी सभी अवैध इमारतों को हटाने की इजाजत दी है. इस अभियान को नागरिक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से चलाया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे. 

बता दें कि 5 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें WR को अनुमति दी गई थी कि वो तोड़-फोड़ अभियान जारी रखे. हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन झुग्गी-झोपड़ी वालों को योग्य पाया गया था, उनके अधिकारों की रक्षा की जानी जरूरी है. 

क्यों की जा रही है ये कार्रवाई:

बता दें कि यह कार्रवाई उन जगहों पर की जा रही है, जहां पर अवैध इमारतें बनी हुई हैं. इस एक्शन को लेते समय भारी पुलिस बल तैनात की गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के लिए मुंबई पुलिस, RPF और GRP अधिकारियों समेत करीब 400 कर्मियों को तैनात किए गए हैं. जिन जगहों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहां पर फायर ब्रिगेड की टीमें, एंबुलेंस और बैरिकेड्स का भी इंतजाम किया गया है.

अभियान के खिलाफ याचिका हुई थी दायर:

बता दें कि इस अभियान के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, जो गरीब नगर रहिवासी कल्याण संघ सोसाइटी ने की थी. इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि 18 मार्च को जो अंतरिम आदेश जारी किया गया था, उसके बावजूद भी कई घरों को तोड़ा गया है. साथ ही यह भी कहा गया था कि इस तरह संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ. बता दें कि 5 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने WR को अवैध इमारतों के खिलाफ अपना तोड़-फोड़ अभियान आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी.