menu-icon
India Daily

बदल रहा मौसम! 15 से अधिक राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू हो गया है. मौसस विभाग की ओर से आज 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बदल रहा मौसम! 15 से अधिक राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
Courtesy: ANI

देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के अंदर 16 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. आंधी के समय लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. किसानों को भी खेत में न जाने की सलाह दी गई है.

इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु समेत अन्य कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाली है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. राजधानी दिल्ली में आज तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक मौसम ठंडा रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश में पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य 20 जिलों में आज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. राजस्थान में 29 से 31 मई तक कई  जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी. जिसकी वजह से तापमान में गिरावट की संभावना है. जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के मुरैना, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी, बालाघाट समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं. वहीं उत्तराखंड में उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं झारखंड के 20 जिलों में 30 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तापमान 4 डिग्री तक नीचे आ सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम हो रहे बदलाव के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.