menu-icon
India Daily

बारिश से पहले तेज आंधी-तूफान से बढ़ सकती है मुसीबत, IMD ने इन 11 राज्यों को दी चेतावनी

मौसम अभी अलग चाल चल रहा है. कभी तीखी धूप तो कभी बूंदाबांदी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. इसी बीच इन राज्यों में IMD ने अलर्ट जारी किया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बारिश से पहले तेज आंधी-तूफान से बढ़ सकती है मुसीबत, IMD ने इन 11 राज्यों  को दी चेतावनी
Courtesy: ANI

देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से अपनी चाल बदल ली है. एक तरफ उत्तर और पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. 

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने 11 राज्यों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के अलावा पश्चिम बंगाल, असम समेत  11 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है.

इन राज्यों में बढ़ेगा पारा

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्र में सुबह मौसम सुहाना रहने वाला है. हालांकि दोपहर के समय में तापमान बढ़ने से लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है. इस समय बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है, लेकिन तेज हवा से लोगों को राहत मिल सकती है. राजस्थान में भी आज कोई बारिश की उम्मीद नहीं है. प्रचंड गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. अधिकांश इलाकों में लू चलने  की संभावना जताई  गई है.

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है , जिससे लोगों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती है. मध्य प्रदेश में भी आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. भोपाल, रीवा, सतना और सीधी समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है. बिहार के कई जिले भी इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं. गया, पटना समेत कई जिलों में लू के कारण परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि कुछ जिलों शाम तक बूंदाबांदी की भी उम्मीद है. 

गर्मी से राहत, बारिश और तेज-आंधी तूफान का अनुमान

एक ओर जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. शिमला, कुल्लू, मंडी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश से लोगों को काफी ज्यादा ठंड महसूस होगा.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने  की चेतावनी है. तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पंजाब के अलुधियाना, बठिंडा में भी बारिश के अनुमान है. वहीं हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, पानीपत में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है. वहीं दक्षिण की बात करें तो तमिलनाडुमें 13 से 17 अप्रैल तक हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने की सलाह दी है.