हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया. हापुड़ के धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस और ट्रक की भयंकर टक्कर हो गई है. इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. जैसे ही सूचना मिली पुलिस समेत राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गईं. हादसे वाली जगह पर बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
राहत बचाव कार्य जारी है और लोगों को बस से निकाला जा रहा है. अस्पताल में लोगों का इलाज चल रहा है. हापुड़ के SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस बस में वे यात्री सवार थे जो एक बारात से लौट रहे थे. पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं."
#WATCH | उत्तर प्रदेश: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी रोड पर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए. पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
(सोर्स: पुलिस मीडिया सेल) pic.twitter.com/J5pdzFhRBe
एसपी ने आगे बताया, "जांच-पड़ताल की और राहत कार्य शुरू कर दिया. घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 घायल लोगों का इलाज चल रहा है. ट्रक को मौके से हटा दिया गया है और अब यातायात की स्थिति सामान्य है. मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और कानूनी कार्रवाई जारी है. बस में कुल 12 लोग सवार थे. इनमें से एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है; संभवतः वह बस का ड्राइवर था..."
#WATCH | Hapur, Uttar Pradesh | SP Gyananjay Singh says, "A bus carrying passengers, who were returning from a wedding procession, collided with a truck on the Dhaulana-Gulawati road. Police teams immediately reached the spot and investigated and began relief work. Victims were… https://t.co/k96HVS2n0P pic.twitter.com/2zBZQLWTQb
— ANI (@ANI) April 13, 2026
रविवार शाम को मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस का कंट्रोल खो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गई. बता दें कि यह हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के पास हुआ. यह बस नोएडा से दरभंगा करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही थी.
इस हादसे के बाद यात्रियों की अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, वैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य सुरू किया. बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए शीशे तोड़े गए और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.